BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL

I.N.D.I.A ब्लॉक:खड़गे के घर डेढ़ घंटे चली बैठक खत्म, कांग्रेस अध्यक्ष बोले- जनादेश मोदी के खिलाफ, गठबंधन में सभी का स्वागत

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


I.N.D.I.A ब्लॉक:खड़गे के घर डेढ़ घंटे चली बैठक खत्म, कांग्रेस अध्यक्ष बोले- जनादेश मोदी के खिलाफ, गठबंधन में सभी का स्वागत

नई दिल्ली

मल्लिकार्जुन खड़गे के घर INDIA ब्लॉक के नेताओं की बैठक। - Dainik Bhaskar

मल्लिकार्जुन खड़गे के घर INDIA ब्लॉक के नेताओं की बैठक।

लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद I.N.D.I.A. गठबंधन आगे की रणनीति तय करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर बैठक हुई। नेताओं ने करीब डेढ़ घंटे चर्चा की।

मीटिंग में सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी, NCP(SCP) के शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले, शिवसेना (उद्धव गुट) के संजय राउत, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, TMC नेता अभिषेक बनर्जी, RJD के तेजस्वी यादव, DMK नेता एमके स्टालिन, झारखंड के सीएम चंपई सोरेन और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना, AAP नेता राघव चड्ढा और CPI(M) के सीताराम येचुरी समेत कई नेता मौजूद हैं।

खड़गे ने कहा कि हम बहुत अच्छा और एकसाथ लड़े। इंडिया गठबंधन उन सभी पार्टियों का स्वागत करता है, जो संविधान में लिखी आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक न्याय की बातों का सम्मान करते हैं। मोदी और उनके तरीके की राजनीति के खिलाफ जनादेश मिला है। व्यक्तिगत रूप से यह उनके लिए बड़ा राजनीतिक नुकसान है। यह उनकी नैतिक हार है।

दरअसल, नतीजों में गठबंधन को कुल 234 सीटें मिली हैं। सरकार बनाने के लिए गठबंधन को 272 सांसदों का समर्थन चाहिए। ऐसे में बहुमत के लिए उसे मौजूदा सीट शेयरिंग से बाहर भी पार्टनर खोजने होंगे।

मल्लिकार्जुन खड़गे के घर INDIA ब्लॉक की बैठक में सोनिया गांधी भी पहुंचीं।

मल्लिकार्जुन खड़गे के घर INDIA ब्लॉक की बैठक में सोनिया गांधी भी पहुंचीं।

दिल्ली स्थित मल्लिकार्जुन खड़गे के घर INDIA ब्लॉक के तमाम नेता।

दिल्ली स्थित मल्लिकार्जुन खड़गे के घर INDIA ब्लॉक के तमाम नेता।

खड़गे के घर मीटिंग में शामिल होने पहुंचे कई नेता

मल्लिकार्जुन खड़गे के घर राहुल और प्रियंका गांधी

मल्लिकार्जुन खड़गे के घर राहुल और प्रियंका गांधी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन

शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत।

शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत।

शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले।

शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले।

05:33 PM5 जून 2024

INDIA ब्लॉक की बैठक कुछ देर में शुरू होगी

INDIA ब्लॉक की बैठक कुछ देर में मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर होगी।

05:21 PM5 जून 2024

केसी वेणुगोपाल खड़गे के घर पहुंचे

INDIA गठबंधन की बैठक के लिए कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पहुंचे।

04:53 PM5 जून 2024

भाजपा को बहुमत नहीं, अब जोड़-तोड़ की सरकार बना रहे- संजय राउत

शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने कहा- NDA की बैठक है तो NDA को करने दीजिए। उनके पास नीतीश बाबू है, चंद्रबाबू हैं, चिराग बाबू हैं। लोगों ने भाजपा को बहुमत से पहले रोक दिया। अब वे जोड़-तोड़ वाली सरकार बना रहे हैं। लोकतंत्र में ऐसी कोशिशें होती हैं। अगर उनके पास नंबर हैं तो वे सरकार बनाएंगे।

04:25 PM5 जून 2024

400 पार वालों को 235 पर रोक दिया- अरविंद सावंत

शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता अरविंद सावंत ने कहा कि जनता चाहती है कि जो नफरत फैलाते हैं, उन्हें दूर रखना चाहिए। भारत जोड़ो अभियान जरूरी है, हमें जोड़ने वाले चाहिए, तोड़ने वाले नहीं। अघाड़ी के नेता दिल्ली में हैं, बातें हो रही हैं। हम जल्दबाजी में नहीं हैं। 400 पार वालों को हमने 235 पर रोक दिया, इसे ध्यान में रखना चाहिए।

04:04 PM5 जून 2024

INDIA ब्लॉक की बैठक में कल्पना सोरेन भी शामिल होंगी

हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन बोलीं- दिल्ली में 6 बजे INDIA गठबंधन की बैठक है। वहीं से इनविटेशन आया है। हम भी शामिल होने जा रही है। काफी बातें होंगी और आगे की रणनीति तय होगी। कल्पना ने मीडिया को धन्यवाद भी दिया।

03:41 PM5 जून 2024

अखिलेश लखनऊ से दिल्ली के लिए निकले, बोले- अब आगे की स्ट्रैटजी बनेगी

अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली रवाना हो गए हैं। जनता ने PDA की रणनीति और INDIA ब्लॉक का साथ दिया है। अब दिल्ली में बातचीत और आगे की स्ट्रैटजी पर चर्चा होगी।

03:01 PM5 जून 2024

मोदी को पीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए- रेवंत रेड्डी

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि मोदी फेल रहे हैं। लोगों ने मोदी की गारंटी को नकार दिया है। उन्हें प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। पहले भाजपा ने लोगों को पार्टी के नाम पर वोट देने को कहा था, इस बार मोदी की गारंटी पर वोट मांगे, लेकिन लोगों ने नकार दिया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!