अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन करेगा चिकित्सकों का सम्मान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया होंगे मुख्य अतिथि जिला कलक्टर निशांत जैन होंगे विशिष्ठ अतिथि

बीकानेर, 26 सितम्बर। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा रविवार को जिले के विभिन्न सरकारी चिकित्सालयों में कार्यरत वरिष्ठ और युवा चिकित्सकों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम सायं 4 बजे हंशा गेस्ट हाउस में आयोजित होगा।

महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष विनोद बाफना और कार्यक्रम संयोजक विजय बाफना ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया होंगे। उन्होंने बताया कि संभाग मुख्यालय के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल सहित विभिन्न सरकारी चिकित्सालयों में कार्यरत चिकित्सकों का इस दौरान सम्मान किया जाएगा, ताकि युवा पीढ़ी उनसे प्रेरणा ले सके। उन्होंने बताया कि इससे जुड़ी सभी तैयारियां को अंतिम रूप दे दिया गया है।

Categories:
error: Content is protected !!