Jammu & Kashmir: सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, अल सुबह मुठभेड़ में एक आतंकवादी को किया ढेर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में गुरुवार सुबह एक आतंकवादी मारा गया. अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जिले के जैनपुरा इलाके के काशवा गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था.
उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया. बल ने भी गोलीबारी का उचित जवाब दिया. अधिकारियों ने बताया कि अभी तक एक आतंकवादी मारा गया है और मुठभेड़ अब भी जारी है. आतंकवादी की पहचान अभी नहीं हो पाई है और न ही यह पता लगा है कि वह किस संगठन से जुड़ा था.

Categories:
error: Content is protected !!