नागौर में जोधपुर के AEn और उनकी पत्नी की मौत:आमने-सामने दो कारों की भिड़ंत, दो बेटियां हॉस्पिटल में भर्ती

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

नागौर में जोधपुर के AEn और उनकी पत्नी की मौत:आमने-सामने दो कारों की भिड़ंत, दो बेटियां हॉस्पिटल में भर्ती

बीकानेर

मृतक एईएन अशोक शर्मा। - Dainik Bhaskar

मृतक एईएन अशोक शर्मा।

नागौर के बाराणी गांव के पास सड़क हादसे में जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता अशोक शर्मा और उनकी पत्नी की इलाज के दौरान बीकानेर में मौत हो गई। दोनों का शव जोधपुर ले जाया जा रहा है। उनकी बेटियों का इलाज बीकानेर में चल रहा है।

जानकारी अनुसार सहायक अभियंता अशोक शर्मा पुत्र निरंजन शर्मा (55) शनिवार को नागौर से पत्नी और दोनों बेटियों के साथ कार में परिवार के साथ बीकानेर आ रहे थे। बाराणी गांव के पास सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। हादसे में चारों जने घायल हो गए। सहायक अभियंता अशोक और उनकी पत्नी सुमन आगे बैठे थे, उन्हें गंभीर चोट आने पर बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल रेफर किया गया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

बेटियों का बीकानेर में इलाज

नागौर में भर्ती बेटी मिनल (23) और मानसी (18) को भी बाद में बीकानेर रैफर किया गया। बेटियों का इलाज अभी भी बीकानेर में चल रहा है, पति-पत्नी का शव शव विशेष गाड़ी से जोधपुर के लिए रवाना किया गया है। शर्मा जोधपुर में हाई टेंशन लाइन की मेंटेनेंस का काम देखते थे।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!