ओलंपिया हेल्थ क्लब में धूमधाम से मनाया करवा चौथ महोत्सव, 100 से अधिक महिलाओं ने लिया भाग

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

भारतीय संस्कृति और परंपराओं के रंग में रंगा आयोजन, अतिथि के रूप में शामिल हुईं IAS स्वाति शर्मा

बीकानेर। शहर के महिलाओं के लिए संचालित ओलंपिया हेल्थ क्लब में करवा चौथ महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाओं ने भागीदारी निभाई और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के अनुरूप इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

कार्यक्रम में IAS स्वाति शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। वहीं प्रोफेसर सोनू शिवा और प्रोफेसर अभिलाषा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक पर्व की खुशियां साझा कीं और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के प्रति अपनी आस्था एवं जुड़ाव प्रदर्शित किया।

क्लब की निदेशक तुलसी प्रजापत ने बताया कि ओलंपिया हेल्थ क्लब की ओर से प्रतिवर्ष इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य महिलाओं को एक साझा मंच उपलब्ध कराने के साथ भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों की महत्ता को बनाए रखना तथा आने वाली पीढ़ियों तक इनका संदेश पहुंचाना है।

कार्यक्रम में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को विशेष बना दिया।

Categories:
error: Content is protected !!