GENERAL NEWS

कायस्थ समाज द्वारा श्री चित्रगुप्त भवन, रानी बाजार में 77 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में समारोह का आयोजन…

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा से सम्बद्ध श्री चित्रगुप्तवंशीय सभा, बीकानेर द्वारा 77 वां गणतंत्र दिवस दिनांक 26 जनवरी 2026 को श्री चित्रगुप्त भवन, बीकानेर में मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि श्री कृष्ण मुरारी भारती थे। उनके द्वारा झण्डारोहण किया गया। इस सन्दर्भ में समाज के निम्न वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के सम्बन्ध में अपने विचार व्यक्त किये। जिसमें श्री कृष्ण मुरारी भारती, डाॅ. ओ.पी. श्रीवास्तव, श्री रवि प्रकाश माथुर, श्री रजत माथुर एवं श्रीमती रश्मि राय ने गणतंत्र दिवस की महत्वता पर प्रकाश ड़ाला। श्रीमती प्रीति माथुर ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन श्री अरूण सक्सेना द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में श्री सुशील माथुर, श्री महेन्द्र माथुर, श्री जगत माथुर, श्री दिनेश माथुर, श्री नीरज भटनागर, श्री मोहित भटनागर, श्री विजय माथुर, श्री नितिन माथुर, श्रीमती रीटा माथुर, सुश्री अनिता माथुर एवं छोटे बच्चे भी उपस्थित थे।

सभा समाज के अन्य सदस्यों से भी अपील करती है कि समाज द्वारा भविष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में परिवार सहित उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ावें।

कार्यक्रम के पश्चात् समाज द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के अंत में सभा सचिव श्री नवीन माथुर द्वारा सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!