बीकानेर। जाने-माने पार्श्वगायक, अभिनेता, निर्माता एवं निर्देशक किशोर कुमार की 39वीं पुण्यतिथि तथा महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर पर 8 अक्टूबर को “किशोर की आवाज, अमिताभ का अंदाज” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
संस्था के अध्यक्ष एम. रफीक कादरी ने बताया कि कार्यक्रम गुरुवार शाम 6:30 बजे महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम, होटल लालजी के सामने आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान अमिताभ बच्चन पर फिल्माए गए तथा किशोर कुमार के गाए लोकप्रिय फिल्मी गीतों की रंगारंग प्रस्तुतियां शहर के चुनिंदा कलाकारों द्वारा दी जाएंगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इकबाल हुसैन समेजा, डायरेक्टर, होटल रॉयल इन, रानी बाजार होंगे। अध्यक्षता संयुक्त रूप से एन.डी. रंगा, अध्यक्ष, सखा संगम तथा राजेश मुंजाल, डायरेक्टर, बीकानेर गोल्डन ट्रांसपोर्ट कंपनी करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी, डॉ. श्याम अग्रवाल, डॉ. राकेश रावत, डॉ. नवनीत सुथार, अहमद हारून कादरी, डॉ. भूपेंद्र तिवाड़ी, डॉ. दिनेश शर्मा, एम.आर. मुगल, मोहम्मद सदीक चौहान, महबूब रंगरेज और मास्टर अमीर शामिल होंगे।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में किशोर कुमार के सदाबहार गीतों और अमिताभ बच्चन पर फिल्माए गए लोकप्रिय गीतों के माध्यम से हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम दौर को याद किया जाएगा।

Categories: GENERAL NEWS






