महावीर इंटरनेशनल गंगाणा वीरा केंद्र ने भीमा आश्रम में किया सेवा कार्य, फल और वस्त्र पाकर खिले माताओं-बहनों के चेहरे

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

महावीर इंटरनेशनल गंगाणा वीरा केंद्र ने भीमा आश्रम में किया सेवा कार्य, फल और वस्त्र पाकर खिले माताओं-बहनों के चेहरे

बीकानेर। महावीर इंटरनेशनल गंगाणा वीरा केंद्र की ओर से 27 अक्टूबर 2026 को भीमा आश्रम में सेवा कार्य आयोजित किया गया। इस दौरान वीरा केंद्र की सदस्यों ने आश्रम में रहने वाली माताओं-बहनों को फल, नए वस्त्र, मोजे और स्वास्थ्य संबंधी सामग्री वितरित की। दीपावली से पूर्व आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में प्रेम, आत्मीयता और सहयोग की भावना देखने को मिली।

सेवा कार्यक्रम के दौरान आश्रम की सभी सदस्यों को केले, मौसमी फल, सेब सहित अन्य ताजे फल वितरित किए गए। इसके साथ ही 15 नई साड़ियां, 15 घाघरा-ओढ़नी एवं ब्लाउज के सेट, नई मोजे की जोड़ियां तथा स्टीमर मशीन सहित स्वास्थ्य संबंधी सामग्री प्रदान की गई। नई पोशाकें और फल पाकर आश्रम की माताओं-बहनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। वीरा केंद्र की सदस्यों ने सभी के साथ आत्मीयता से समय बिताया और सेवा के माध्यम से खुशियां बांटीं।

इस अवसर पर केंद्र की चेयरपर्सन चंद्रकला भूरा तथा वीरा बीना बोथरा सहित केंद्र की सदस्यों ने सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। सदस्यों ने कहा कि दीपावली से पूर्व जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्य करने से मन को असीम संतोष और आत्मिक प्रसन्नता प्राप्त हुई।

महावीर इंटरनेशनल गंगाणा वीरा केंद्र का उद्देश्य समाज में सेवा, करुणा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देना है। संस्था अपने मूल मंत्र ‘Love All, Serve All’ (सबसे प्रेम करो, सबकी सेवा करो) तथा ‘जियो और जीने दो’ के संदेश को आत्मसात करते हुए सामाजिक सेवा के कार्यों में योगदान दे रही है।

इस सेवा कार्यक्रम के माध्यम से वीरा केंद्र की सदस्यों ने दीपावली के अवसर पर खुशियां बांटने और समाज के जरूरतमंद वर्गों के साथ अपनत्व का रिश्ता मजबूत करने का संदेश दिया।

Categories:
error: Content is protected !!