‘नशा नहीं, हुनर चुनो’ थीम के साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा प्रतियोगिता
बीकानेर। बीकानेरी कलाकार टीम की ओर से आयोजित ‘बीकानेरी कलाकार सीजन-5, 2026’ की जानकारी प्रेस कांफ्रेंस में दी गई। टीम हेड दीपिका बोथरा ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता की थीम ‘नशा नहीं, हुनर चुनो’ रखी गई है। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए कला, प्रतिभा और सकारात्मक अवसरों से जोड़ना है।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिभा प्रतियोगिता में डांस, मॉडलिंग और एक्स फैक्टर के क्षेत्र में प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। चयनित प्रतिभागी आगे की प्रक्रिया के बाद ग्रैंड फिनाले में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
बोथरा ने बताया कि बीकानेर मेगा ऑडिशन 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मिलेनियम होटल, नोखा रोड, गंगाशहर में आयोजित होंगे। प्रतियोगिता में कुल एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार रखा गया है।
इस अवसर पर राजीव, नीलम सहित टीम के सदस्य मौजूद रहे। ऑफलाइन पंजीयन के लिए पंचशती सर्किल स्थित आर मोबाइल स्टोर, गंगाशहर के अखाड़ा फिटक्लब और नोखा में फॉर्म उपलब्ध हैं।






