आग में झुलसे मां-बेटे की मौत:चाय बनाते समय गैस लीकेज, माचिस जलाते ही भभकी थी आग

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

आग में झुलसे मां-बेटे की मौत:चाय बनाते समय गैस लीकेज, माचिस जलाते ही भभकी थी आग

बीकानेर

नौ मई को मां-बेटे दोनों आग से झुलस गए थे। अब दोनों की मौत हो गई। - Dainik Bhaskar

नौ मई को मां-बेटे दोनों आग से झुलस गए थे। अब दोनों की मौत हो गई।

रसोई में चाय बनाते समय लगी आग में मां आग में घिर गई। मां को बचाते-बचाते बेटा भी झुलस गया। अब दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। मां-बेटा 8 दिन तक जिंदगी के लिए लड़ते रहे। हादसा 9 मई को बीकानेर के लूणकरनसर में हुआ था।

लूणकरनसर कस्बे के वार्ड नौ में रहने वाली संतोष देवी (75) और उनके बेटे साहब नाथ (50) को पहले लूणकरनसर के सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया था। वहां से बीकानेर के पीबीएम में रेफर किया गया। इलाज के दौरान गुरुवार रात मां और आज सुबह बेटे ने दम तोड़ दिया।

माचिस जलाते ही भभकी आग

हादसा नौ मई को हुआ था। मां संतोष देवी रसोई में चाय बनाने गई थी। गैस रिसाव का पता नहीं चला और माचिस जलाते ही आग भभक गई। मां को आग में घिरा देख बेटा साहब नाथ रसोई में गया। तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। मां-बेटा बुरी तरह झुलस गए थे। महिला 65 फीसदी और बेटा 45 फीसदी झुलसे थे।

मजदूरी का काम करते थे

बेटा मजदूरी करके अपना घर चला रहा था। मां भी उसके साथ ही रहती थी। उस दिन घर में कोई अन्य महिला के नहीं होने के कारण संतोष चाय बनाने चली गई। इस दौरान गैस रिसाव का संतोष को पता नहीं चला।

Categories:
error: Content is protected !!