MP में बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी:39 नामों का ऐलान; 3 केंद्रीय मंत्रियों समेत 7 सांसदों को टिकट; इंदौर-1 से कैलाश विजयवर्गीय प्रत्याशी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

MP में बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी:39 नामों का ऐलान; 3 केंद्रीय मंत्रियों समेत 7 सांसदों को टिकट; इंदौर-1 से कैलाश विजयवर्गीय प्रत्याशी

भोपाल

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने केंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की है। इसमें 39 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। खास बात ये है कि बीजेपी ने इस लिस्ट में तीन केंद्रीय मंत्रियों को टिकट दिया है। इनमें मुरैना की दिमनी सीट से नरेंद्र सिंह तोमर, नरसिंहपुर से प्रह्लाद पटेल और निवास से फग्गन सिंह कुलस्ते को प्रत्याशी बनाया गया है।

बीजेपी अपने चार सांसद को भी विधानसभा चुनाव लड़ा रही है। जबलपुर पश्चिम से राकेश सिंह, सतना से गणेश सिंह, सीधी से रीति पाठक और गाडरवारा से उदय प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर विधानसभा क्रमांक 1 से टिकट दिया गया है। छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू को उतारा गया है। इससे पहले बीजेपी ने पहली सूची में 39 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी।

पढ़ें – कहां से किसे टिकट मिला…

मैहर से नारायण त्रिपाठी का टिकट कटा

सतना जिले की मैहर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी का टिकट कटा है। बीजेपी ने यहां से श्रीकांत चतुर्वेदी को अपना प्रत्याशी बनाया है। नारायण त्रिपाठी कुछ दिन पहले ही अपनी अलग पार्टी बन चुके हैं। हालांकि अभी घोषित तौर पर भाजपा से अलग नहीं हुए थे।

सीधी से केदारनाथ शुक्ला का टिकट कटा, रीती पाठक को उतारा

सीधी विधानसभा सीट से वर्तमान बीजेपी विधायक केदारनाथ शुक्ला का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह सीधी से सांसद रीति पाठक को प्रत्याशी बनाया गया है। बता दें कि सीधी में पेशाब कांड के बाद कांग्रेस बीजेपी विधायक केदारनाथ शुक्ला पर हमलावर थी। वह पेशाब कांड के आरोपी को केदारनाथ शुक्ला से जुड़ा होना बताती रही है।

Categories:
error: Content is protected !!