MP में 28 मंत्रियों ने ली शपथ:शिवराज सरकार के 6 मंत्रियों को ही जगह, 10 की छुट्टी; ​​​​​​​विजयवर्गीय, प्रहलाद समेत 18 कैबिनेट मंत्री

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

MP में 28 मंत्रियों ने ली शपथ:शिवराज सरकार के 6 मंत्रियों को ही जगह, 10 की छुट्टी; ​​​​​​​विजयवर्गीय, प्रहलाद समेत 18 कैबिनेट मंत्री

राजभवन में मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह। - Dainik Bhaskar

राजभवन में मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह।

मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इनमें से 18 विधायकों को कैबिनेट और 10 विधायकों को राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। 28 मंत्रियों में 7 सामान्य वर्ग से, 11 ओबीसी वर्ग से, 6 एससी वर्ग से और 4 एसटी वर्ग से हैं।

18 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

  • सबसे पहले कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, करण सिंह वर्मा, उदयप्रताप सिंह ने एक साथ शपथ ली।
  • दूसरी बार में कुंवर विजय शाह, तुलसीराम सिलावट, एदल सिंह कंषाना, निर्मला भूरिया, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग ने शपथ ग्रहण की।
  • तीसरी बार में नारायण सिंह कुशवाह, नागर सिंह चौहान, चैतन्य काश्यप, इंदर सिंह परमार, राकेश शुक्ला, प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शपथ ली।
  • चौथी बार में संपतिया उइके ने अकेले शपथ ली। शपथ के बाद उन्होंने राज्यपाल के पैर छुए।

6 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

  • कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, लखन पटेल, नारायण सिंह पंवार, गौतम टेटवाल ने एक साथ शपथ ली।

4 राज्य मंत्री

  • नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रतिमा बागरी, राधा सिंह, दिलीप अहिरवार
मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में कुल 28 मंत्रियों ने शपथ ली। शपथ के बाद सभी मंत्री एक साथ मंच पर दिखे।

मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में कुल 28 मंत्रियों ने शपथ ली। शपथ के बाद सभी मंत्री एक साथ मंच पर दिखे।

पहली बार जीतकर आए ये 6 विधायक मंत्री बने

प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, संपतिया उइके, नरेंद्र पटेल, प्रतिमा बागरी, राधा सिंह। इनमें प्रहलाद सिंह पटेल दमोह से सांसद और केंद्र में मंत्री थे। वे नरसिंहपुर सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। राकेश सिंह जबलपुर से सांसद थे। वे जबलपुर पश्चिम से जीतकर विधायक बने।

सिंधिया समर्थक 3 विधायक मंत्री बने

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक 3 विधायकों तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत और प्रद्युम्न सिंह तोमर को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इनके अलावा शिवराज सरकार में मंत्री रहे प्रभुराम चौधरी और बृजेन्द्र सिंह यादव को मोहन मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है।

शिवराज सरकार के 19 मंत्री जीतकर आए, इनमें से 10 को जगह नहीं

नए मंत्रिमंडल में शिवराज सरकार के केवल 6 मंत्रियों को ही जगह मिली। शिवराज सरकार में कुल 33 मंत्री थे। इनमें से 31 चुनावी मैदान में उतरे थे। 12 मंत्री चुनाव हारे, जबकि 19 मंत्री जीतकर फिर से विधानसभा पहुंचे। इनमें से मोहन यादव मुख्यमंत्री, जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ला डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ले चुके हैं। बचे 16 में से 10 को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है।

सांसद से विधायक बनी रीति पाठक को जगह नहीं

बीजेपी विधानसभा चुनाव में तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत 7 सासंदों को चुनावी मैदान में उतारा था। इनमें से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और सांसद गणेश सिंह चुनाव हार गए। नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, राव उदय प्रताप सिंह और रीति पाठक चुनाव जीतकर विधायक बने। तोमर विधानसभा अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। वहीं प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह और राव उदय प्रताप सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। सीधी से विधायक चुन कर आईं रीति पाठक को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है।

कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, करण सिंह वर्मा, उदयप्रताप सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, करण सिंह वर्मा, उदयप्रताप सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

विजय शाह, तुलसीराम सिलावट, निर्मला भूरिया, एदल सिंह कंषाना, विश्वास सारंग और गोविंद सिंह राजपूत ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

विजय शाह, तुलसीराम सिलावट, निर्मला भूरिया, एदल सिंह कंषाना, विश्वास सारंग और गोविंद सिंह राजपूत ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

नारायण सिंह कुशवाह, नागर सिंह चौहान, चैतन्य काश्यप, इंदर सिंह परमार, राकेश शुक्ला, प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

नारायण सिंह कुशवाह, नागर सिंह चौहान, चैतन्य काश्यप, इंदर सिंह परमार, राकेश शुक्ला, प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

संपतिया उइके ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

संपतिया उइके ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, लखन पटेल, नारायण सिंह पंवार, गौतम टेटवाल ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली।

कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, लखन पटेल, नारायण सिंह पंवार, गौतम टेटवाल ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली।

नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रतिमा बागरी, राधा सिंह, दिलीप अहिरवार ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रतिमा बागरी, राधा सिंह, दिलीप अहिरवार ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

बता दें कि विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 3 दिसंबर को आया था। इसके ठीक 10 दिन बाद 1 3 दिसंबर को सीएम डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। 12 दिन बाद आज मंत्रिमंडल विस्तार हुआ।

स्टेट हैंगर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय, गोविंद सिंह राजपूत और तुलसी सिलावट।

स्टेट हैंगर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय, गोविंद सिंह राजपूत और तुलसी सिलावट।

ग्वालियर से बीजेपी विधायक प्रद्युम्न सिंह तोमर ने एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पैर पड़े।

ग्वालियर से बीजेपी विधायक प्रद्युम्न सिंह तोमर ने एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पैर पड़े।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजभवन में करीब 20 मिनट तक रुके। उन्होंने राज्यपाल मंगुभाई पटेल को आज शपथ लेने वाले मंत्रियों की लिस्ट सौंपी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजभवन में करीब 20 मिनट तक रुके। उन्होंने राज्यपाल मंगुभाई पटेल को आज शपथ लेने वाले मंत्रियों की लिस्ट सौंपी।

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह विंध्य कोठी स्थित अपने निवास पर पुष्पांजलि अर्पित की।

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह विंध्य कोठी स्थित अपने निवास पर पुष्पांजलि अर्पित की।

शिवराज बोले-संकल्पों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी नई टीम

भोपाल के एमपी नगर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और विधायक विश्वास सारंग ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।

भोपाल के एमपी नगर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और विधायक विश्वास सारंग ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे विधायकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा, ‘मैं आज शपथ ले रहे सभी मंत्री मित्रों को.. कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार के मंत्री, राज्य मंत्री.. सबको हृदय से बधाई देता हूं। शुभकामनाएं देता हूं। वे अपनी संपूर्ण क्षमताओं के साथ पूरी निष्ठा और लगन से प्रदेश की जनता की सेवा का एक नया इतिहास रचेंगे। बहुत बहुत शुभकामनाएं।

शिवराज ने कहा, ‘मुझे ये भी विश्वास है कि संकल्प पत्र में हमने जो संकल्प व्यक्त किए हैं, प्रदेश के विकास के और जनता के कल्याण के..उन संकल्पों को भी पूरा करने में ये टीम कोई कसर नहीं छोड़ेगी।’

रविवार को नड्डा से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव

सीएम यादव ने रविवार शाम को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

सीएम यादव ने रविवार शाम को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात की।

सीएम यादव ने रविवार को दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मुलाकात की।

सीएम यादव ने रविवार को दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मुलाकात की।

7 दिन के अंदर सीएम यादव तीन बार दिल्ली पहुंचे

  • पहला दौरा- सीएम पद की शपथ के बाद पिछले रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहली बार दिल्ली पहुंचे थे। जहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निवास पर अमित शाह की मौजूदगी में बैठक हुई थी। इसमें मंत्रिमंडल को लेकर विचार मंथन हुआ था।
  • दूसरा दौरा- सीएम डॉ. यादव दूसरी बार गुरुवार को दिल्ली पहुंचे थे। उन्होंने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री शुक्रवार रात को दिल्ली से भोपाल लौट आए।
  • तीसरा दौरा- सीएम यादव शनिवार शाम को तीसरी बार दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में हिस्सा लिया। रविवार को वे लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला और केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से मिले। सीएम डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात की। वे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिले।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत पारंपरिक हिमाचली टोपी पहनाकर किया।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत पारंपरिक हिमाचली टोपी पहनाकर किया।

13 दिसंबर को डॉ. मोहन यादव ने ली थी CM पद की शपथ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 दिसंबर बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। उनके साथ ही जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल ने डिप्टी CM के रूप में शपथ ग्रहण की थी। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा समेत बीजेपी शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए थे।

शपथ लेने से पहले मोहन यादव ने कहा, ‘सभी को साथ लेकर चलूंगा और सुशासन सुनिश्चित करूंगा।’

13 दिसंबर को डॉ. मोहन यादव ने सीएम पद की शपथ ली थी। उनके साथ ही जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी।

13 दिसंबर को डॉ. मोहन यादव ने सीएम पद की शपथ ली थी। उनके साथ ही जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!