MY Bharat बीकानेर ने मनाया अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 1 अक्टूबर 2026। MY Bharat बीकानेर द्वारा 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आकाशदीप पब्लिक स्कूल, करणी नगर, बीकानेर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के सम्मान, उनके योगदान और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति युवाओं को जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में कर्नल बी.के. मजूमदार (सेवानिवृत्त) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने दैनिक जीवन, समाज और राष्ट्र निर्माण में वृद्धजनों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वृद्धजन अनुभव, ज्ञान और संस्कारों के महत्वपूर्ण स्रोत हैं। युवाओं को उनके अनुभवों से सीखते हुए उनके प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सहयोग का भाव रखना चाहिए।

इस अवसर पर युवाओं को वृद्धजनों की देखभाल, सम्मान और उनके साथ संवाद बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उन्हें परिवार और समाज में बुजुर्गों की भूमिका को समझने तथा पीढ़ियों के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने का संदेश दिया गया।

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस हर वर्ष 1 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिवस वृद्धजनों के सम्मान, गरिमापूर्ण जीवन, स्वास्थ्य, सुरक्षा और समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी के महत्व को रेखांकित करता है। यह दिन युवा पीढ़ी को वृद्धजनों के अनुभवों और ज्ञान का सम्मान करने तथा उनके प्रति संवेदनशील बनने की प्रेरणा भी देता है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीमती अपराजिता चौधरी, प्रधानाचार्य, आकाशदीप पब्लिक स्कूल, करणी नगर, बीकानेर का महत्वपूर्ण सहयोग एवं सहभागिता रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Categories:
error: Content is protected !!