राष्ट्रीय संस्था के.एफ.एल ने सर्वमंगला के साथ ‘भोपाल फैशन रनवे’ का सफलतापूर्वक किया आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

भोपाल। होटल रेडिसन में के.एफ.एल एवं सर्वमंगला क्लब द्वारा आयोजित ‘भोपाल फैशन रनवे’ में फैशन, महिला सशक्तिकरण और भारतीय संस्कृति का खूबसूरत संगम देखने को मिला। इसकी आयोजक प्रो डॉ विशाखा श्रीवास्तव है जिन्होंने समाज की प्रोफेशनल महिलाओं के लिए इस कार्यक्रम को आयोजित किया विकल्पयती डिज़ाइनर स्टूडियो की ओनर और प्रमुख डिज़ाइनर एवं सेज यूनिवर्सिटी में डिज़ाइन डिपार्टमेंट प्रोफेसर है

कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर मालती राय जी ,रंजिता सहाय अशेष नेशनल डायरेक्टर के.एफ. एल और मिस्टर इंडिया क्रमिक यादव, इंटरनेशनल ग्रूमर अंकित नागपाल ने दिप प्रज्जवलित करके किया।
।डॉ प्रिया के.दूबे सर्वमंगला के मार्केटिंग प्रमुख ने बताया अपोलो सेज महिलाओं के लिए आगे आया गिफ्टिंग पार्टनर के रूप में और सब के लिए आकर्षक गिफ्ट दिए

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश गौरव सम्मान एवं नारी सम्मान से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। महापौर मालती राय ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह एक अनूठी पहल है, जो बुद्धिजीवी एवं प्रोफेशनल महिलाओं को फैशन से जोड़ती है और भारतीय संस्कृति को नए अंदाज में प्रस्तुत करती है।

विशेष आकर्षण रहा डॉ. विशाखा श्रीवास्तव का कलेक्शन

फैशन डिजाइनर डॉ. विशाखा श्रीवास्तव ने अपने अजरख एवं मोदाल फैबरिक आधारित इंडो वेस्टर्न कलेक्शन को प्रस्तुत किया। इस कलेक्शन में पारंपरिक अजरख टेक्सटाइल आर्ट को कंटेम्परी सिलहुट्स और आधुनिक स्टाइलिंग के साथ जोड़ा गया। विशेष रूप से पैंट-शर्ट पर साड़ी की इनोवेटिव ड्रेपिंग के माध्यम से उन्होंने दिखाया कि भारतीय साड़ी को आज की युवा पीढ़ी भी आधुनिक और सहज अंदाज में अपना सकती है। कलेक्शन में भारतीय परंपरा और कंटेम्परी फैशन का सुंदर संतुलन देखने को मिला।
कार्यक्रम में रूबरू मिस्टर इंडिया2022 क्रमिक यादव विशेष आकर्षण रहे, जबकि अंकित नागपाल एवं रंजीता सहाय अशेष ने प्रतिभागियों को ग्रूमिंग और रनवे वाॅक की बारीकियां सिखाईं।
इसके अलावा डाॅ गणेश का ‘ब्लिस ऑफ श्रग’ नैचुरल डाई कलेक्शन ,डेनिम कलेक्शन तथा स्टुडेन्टस का कलेक्शन भी प्रस्तुत किया गया।
डाॅ विशाखा और रंजीता जी ने कहा महिलाओं और आने वाली पीढ़ी के लिए ऐसे आयोजन आगे भी निरंतर किए जाते रहेंगे।
विशिष्ट उपस्थिति: हरिओम जाटिया, प्रिया तिवारी ,संजीत श्रीवास्तव उपायुक्त ,सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

Categories:
error: Content is protected !!