NCERT ने 10वीं का सिलेबस बदला:पीरियोडिक टेबल और लोकतंत्र जैसे चैप्टर हटाए, पढ़ाई का बोझ कम करने के लिए फैसला ! जरा आप भी नजर डाले कौनसा चैप्टर रखा और कौनसा हटा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

NCERT ने 10वीं का सिलेबस बदला:पीरियोडिक टेबल और लोकतंत्र जैसे चैप्टर हटाए, पढ़ाई का बोझ कम करने के लिए फैसला

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने 10वीं के कोर्स से पीरियोडिक क्लासिफिकेशन ऑफ एलिमेंट, प्रजातंत्र, राजनैतिक पार्टी (पूरा पेज), प्रजातंत्र की चुनौतियों वाले पूरे चैप्टर हटा दिए हैं। दरअसल, कोविड के दौर में रेगुलर क्लास नहीं लगीं और अब उन स्टूडेंट्स पर एकदम से पढ़ाई का बोझ बढ़ा है, ऐसे में इसे कम करने के लिए यह फैसला किया गया है।

साल की शुरुआत में हटाया गया ये चैप्टर
इससे पहले इसी साल की शुरुआत में 10वीं क्लास के कोर्स से थ्योरी ऑफ इवॉल्यूशन को हटाने के बाद कई जानकारों ने नाराजगी जाहिर की थी। करीब 1,800 से ज्यादा साइंटिस्ट और टीचर्स ने इसके खिलाफ लेटर लिखा था।

इस वजह से लिया गया इन चेप्टर्स को हटाने का फैसला
छात्र अभी भी इन विषयों के बारे में पढ़ सकते हैं बशर्तें वे 11वीं और 12वीं में इन टॉपिक से संबंधित विषय चुनें। इन कोर्स को हटाने की वजह बताते हुए NCERT ने कहा कि इन चैप्टर्स के कठिन होने, एक ही कंटेंट की ओवरलेपिंग और इन कंटेंट का आज के संदर्भ में महत्व न होने की वजह से इसे हटाने का फैसला लिया गया है।

आपत्ति के बाद 12 वीं की किताब से हटाया गया ये चैप्टर
ये बदलाव NCERT द्वारा हाल ही में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति द्वारा 12वीं की राजनीति विज्ञान की किताब को लेकर आपत्ति उठाने के बाद हुआ। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) की आपत्तियों के बाद NCERT ने 12वीं, राजनीति विज्ञान की किताब से राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की किताबों से खालिस्तान के जिक्र को हटाने का फैसला किया है।

Categories:
error: Content is protected !!