NSG-NIA इजराइली एम्बेसी पहुंचीं, CCTV में 2 संदिग्ध दिखे:’सर अल्लाह रेजिस्टेंस’ ग्रुप से जुड़ा लेटर मिला, इजराइल के झंडे में लिपटा हुआ था

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

NSG-NIA इजराइली एम्बेसी पहुंचीं, CCTV में 2 संदिग्ध दिखे:’सर अल्लाह रेजिस्टेंस’ ग्रुप से जुड़ा लेटर मिला, इजराइल के झंडे में लिपटा हुआ था

नई दिल्ली

दिल्ली में इजराइली एम्बेसी के पास हुए धमाके की जांच करते NSG के जवान। धमाका मंगलवार शाम को 5 बजकर 20 मिनट पर हुआ था। - Dainik Bhaskar

दिल्ली में इजराइली एम्बेसी के पास हुए धमाके की जांच करते NSG के जवान। धमाका मंगलवार शाम को 5 बजकर 20 मिनट पर हुआ था।

दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित इजराइली एम्बेसी के पास लो इंटेंसिटी के धमाके मामले में आज बुधवार को NIA एक्टिव हो गई है। NIA ने इजराइली एम्बेसी पहुंचकर सबूत जुटाए। इसके अलावा NSG के जवान भी डॉग स्कवॉड के साथ एम्बेसी पहुंचकर जांच कर रहे हैं।

उधर, पुलिस को एक CCTV फुटेज मिला है। TIN के मुताबिक, इसमें दो संदिग्ध लोग दिखे हैं। पुलिस दोनों को ट्रैक करने में जुटी हुई है।

TIN के मुकाबिक पुलिस सूत्रों ने बताया कि दो लोग धमाके वाले स्पॉट पर दिखे हैं, लेकिन वह संदिग्ध है या नहीं, इसे लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। दिल्ली पुलिस को मौके से लेटर भी मिला, जो इजराइल के झंडे से लिपटा हुआ था। यह इंग्लिश भाषा में लिखा एक पेज का लेटर था, जो सर ‘सर अल्लाह रेजिस्टेंस’ ग्रुप से जुड़ा हुआ है। इसमें जियोनिस्ट, गाजा, फिलिस्तीन शब्द लिखे गए हैं।

वहीं, TIN के मुताबिक लेटर में ‘इजराइल का गाजा पर अटैक’, ‘रिवेंज’ (बदला) की बात लिखी गई है। लेटर में इजराइल के गाजा पर एक्शन की आलोचना भी की गई है।

इसके अलावा, इजराइल ने सुरक्षा एडवाइजरी भी जारी की है। इसमें भारत में रह रहे अपने नागरिकों को भीड़ वाले इलाकों में जाने से मना किया है।

शाम करीब 5:20 बजे दूतावास के नजदीक विस्फोट हुआ।

शाम करीब 5:20 बजे दूतावास के नजदीक विस्फोट हुआ।

स्पेशल सेल के सूत्रों ने दैनिक भास्कर को बताया कि मंगलवार शाम को एम्बेसी के पीछे खाली प्लॉट पर धमाके की आवाज आई थी। इसे तीन-चार लोगों ने सुना भी। धमाका किस ऑब्जेक्ट से हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

एम्बेसी प्रवक्ता ने बताया- हमारा स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित
इजराइली एम्बेसी के प्रवक्ता गाय निर ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से कहा- एम्बेसी के नजदीक मंगलवार शाम करीब 5.20 पर धमाका हुआ। हमारा स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित है। मैं इस वक्त ड्यूटी पर था। हमने तेज आवाज सुनी। जब मैं बाहर आया तो एक पेड़ के ऊपरी हिस्से से धुआं निकलता दिखा। पुलिस ने मेरा बयान दर्ज किया है।

प्रवक्ता गाय निर ने बाद में मीडिया से कहा- हां, एक घटना हुई है। अभी हम दावे से नहीं कह सकते कि ये (आवाज) कैसे हुई। पुलिस और हमारी सिक्योरिटी टीम जांच कर रही है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भी एम्बेसी के आसपास जांच की है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भी एम्बेसी के आसपास जांच की है।

2021 में इसी एम्बेसी के बाहर एक कम तीव्रता वाला धमाका हुआ था। इसमें तीन कारों को नुकसान पहुंचा था। NIA अब तक इसकी जांच कर रही है। तब धमाके के बाद इजराइल ने ईरान पर साजिश का आरोप लगाया था। मौके से एक लेटर बरामद हुआ था। इसमें कहा गया था कि ये ईरान के कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या का बदला है।

दिल्ली में 29 जनवरी 2021 को भी इजराइली दूतावास के बाहर शाम को ब्लास्ट हुआ था। इससे दूतावास के बाहर खड़ी पांच गाड़ियों के शीशे टूट गए थे।

दिल्ली में 29 जनवरी 2021 को भी इजराइली दूतावास के बाहर शाम को ब्लास्ट हुआ था। इससे दूतावास के बाहर खड़ी पांच गाड़ियों के शीशे टूट गए थे।

हमास-इजराइल जंग में अब तक 21 हजार लोग मारे गए
7 अक्टूबर को गाजा के आतंकी संगठन हमास ने इजराइल में घुसकर 1200 लोगों की हत्या कर दी थी। इसके बाद इजराइल ने गाजा पर हमला कर दिया था। यह जंग अब तक जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक करीब 21 हजार फिलिस्तीनी जंग में मारे जा चुके हैं।

Categories:
error: Content is protected !!