Parakram Diwas: परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखे जाएंगे 21 द्वीपों के नाम, कार्यक्रम में PM मोदी होंगे शामिल

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, पराक्रम दिवस पर प्रधान मंत्री सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस नामकरण समारोह में भाग लेंगे। अभी तक इन द्वीपों का कोई नाम नहीं था।
सबसे बड़े द्वीप का नाम पहले परमवीर चक्र विजेता के नाम पर
बयान के मुताबिक, देश के नायकों को उचित सम्मान देने की भावना को जारी रखते हुए अब द्वीपसमूह के 21 सबसे बड़े द्वीपों का नामकरण 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर करने का निर्णय लिया गया है। सबसे बड़े द्वीप का नाम पहले परमवीर चक्र पुरस्कार विजेता के नाम पर रखा जाएगा, दूसरे सबसे बड़े द्वीप का नाम दूसरे परमवीर चक्र पुरस्कार विजेता के नाम पर रखा जाएगा। इसी तरह कुल 21 द्वीपों का नाम 21 परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर रखा गया है।

Categories:
error: Content is protected !!