किसी भी धर्म में आस्था रखने वाले अणुव्रती बन सकते हैँ -: साध्वी त्रिशला कुमारी जी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी निर्देशित अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का द्वितीय दिवस अहिंसा दिवस आज़ अणुव्रत समिति,गंगाशहर द्वारा तेरापंथ भवन गंगाशहर के प्रांगण में सेवा केंद्र व्यस्थापिका साध्वी श्री त्रिशला कुमारी जी के सान्निध्य में मनाया गया| कार्यक्रम की मुख्य वक्ता कवयित्री एवं साहित्यविद मोनिका जी गौड़ थी | कार्यक्रम का शुभारम्भ अणुव्रत समिति, गंगाशहर कि महिला विंग कि संतोष बोथरा, अनुपम सेठीया, शशि रांका, और मुन्नी देवी चौरड़िया द्वारा मंगलाचरण के द्वारा किया गया | इस अवसर पर अच्छी संख्या में श्रावक समाज की उपस्थिति रही|

अणुव्रत समिति के अध्यक्ष करणी दान जी रांका ने बताया कि” साध्वी श्री त्रिशला कुमारी जी ने अपने मंगल पाथेय में कहा कि जो साधक अहिंसा को समझ लेता है वह ” आत्मवत सर्वभूतेषु यानि स्वयं की आत्मा के समान सबसे व्यवहार करता है | अणुव्रत का ह्रदय अहिंसा है और अहिंसा का ह्रदय करुणा, दया है | किसी भी धर्म में आस्था रखने वाले अणुव्रती बन सकते हैँ |”

समिति के मंत्री एडवोकेट कन्हैयालाल बोथरा ने बताया कि साध्वी श्री कल्पयशा जी ने अपने वक्तव्य में कहा की “हम संयम के द्वारा भी अहिंसा की साधना क़र सकते हैँ| भगवान महावीर ने कहा विवेक ही धर्म है, अतः वस्तुओं के उपयोग के विवेक से स्वयं में बदलाव के द्वारा हम स्वस्थ समाज का निर्माण क़र सकते हैँ |”

कार्यक्रम प्रभारी संतोष बोथरा ने बताया की मुख्य वक्ता डॉ मोनिका गौड़ ने अपने वक्तव्य में कहा कि ” अहिंसा एक चर्या है जो जीवन कल्याण का भाव रखती है | सिर्फ प्रहार करना ही हिंसा नहीं, मन, वचन, कर्म तीनों प्रकार से हिंसा होती है |इससे बचने के लिए सहिष्णु बने पर अन्याय से स्वयं और समाज कि रक्षा करें, क्योंकि सहिष्णु होना व्यवहार है और रक्षा कर्तव्य |”

कोषाध्यक्ष विजय बोथरा ने बताया कि मुख्य वक्ता मोनिका जी गौड़ का महिला विंग ने पताका पहनाकर और साहित्य भेंट क़र सम्मान किया |
आभार ज्ञापन उपाध्यक्ष मनोज सेठीया ने किया और कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रभारी संतोष बोथरा ने किया |

इस अवसर पर अणुव्रत समिति गंगा शहर के अध्यक्ष करनीदान रांका,उपाध्यक्ष मनोज सेठिया, मनीष बाफना, मंत्री कन्हैयालाल बोथरा, कोषाध्यक्ष विजय बोथरा, शिखरचंद डागा, राजेंद्र जी नाहटा, विमल जी चौरडिया, धर्मेंद्र जी डाकलिया, राजेंद्र जी बोथरा ताराचंद जी गुलगुलिया,देवेंद्र जी बोथरा, मनोज जैन सेठिया नवरतन रांका,दिलीप सिरोहिया, डालचंद बुच्चा, महिला विंग से संतोष बोथरा शशि रांका,अनुपम सेठिया सहित संपूर्ण महिला विंग एवं अणुव्रत समिति गंगा शहर के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सहयोग रहा |

Categories:
error: Content is protected !!