DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS

सलमान की कार पर हमले का प्लान, 4 अरेस्ट:पाकिस्तान से AK-47 मंगवा रहे थे; नाबालिग से अटैक करवाते, श्रीलंका में जाकर छुपते

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

सलमान की कार पर हमले का प्लान, 4 अरेस्ट:पाकिस्तान से AK-47 मंगवा रहे थे; नाबालिग से अटैक करवाते, श्रीलंका में जाकर छुपते

मामले में नवी मुंबई पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है जो पनवेल में सलमान की कार पर अटैक करने की प्लानिंग कर रहे थे। - Dainik Bhaskar

मामले में नवी मुंबई पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है जो पनवेल में सलमान की कार पर अटैक करने की प्लानिंग कर रहे थे।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पर एक बार फिर से हमला करने की कोशिश को मुंबई पुलिस ने नाकाम कर दिया है। नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है जो पनवेल में सलमान की कार पर अटैक करने की प्लानिंग कर रहे थे।

आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ न्हाई, वासपी खान उर्फ ​​वसीम चिकना और जीशान खान उर्फ जावेद खान के तौर पर हुई है।

चारों के खिलाफ IPC की धारा 115, 120 (B), 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बराड़ समेत कुल 18 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

सलमान इस वक्त यूरोप में हैं। वे वहां अनंत-राधिका की सेकेंड प्री वेडिंग सेरेमनी अटैंड करने पहुंचे हैं।

सलमान इस वक्त यूरोप में हैं। वे वहां अनंत-राधिका की सेकेंड प्री वेडिंग सेरेमनी अटैंड करने पहुंचे हैं।

इवेंट के लिए सलमान बीते सोमवार को देश से रवाना हुए थे। उनके साथ भतीजे निर्वाण खान भी गए हैं।

इवेंट के लिए सलमान बीते सोमवार को देश से रवाना हुए थे। उनके साथ भतीजे निर्वाण खान भी गए हैं।

पाकिस्तान से कई खतरनाक हथियार मंगवाने की प्लानिंग थी
पुलिस के मुताबिक चारों आरोपी अटैक करने के लिए पाकिस्तान से सप्लायर के जरिए हथियार मंगवाने की योजना बना रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर AK-47, M-16 और AK-92 मंगवाने की कोशिश कर रहे थे। इन्होंने फार्म हाउस और कई शूटिंग स्पॉट्स की रेकी की थी। पुलिस को इनके मोबाइल से ऐसे कई विडियोज भी बरामद हुए हैं।

वीडियो कॉल कर पाकिस्तान से ऑर्डर की थी AK-47
इन चारों ने सलमान के घर और फार्महाउस की रेकी की थी। इनमें से अजय कश्यप ने पाकिस्तान में रहने वाले डोगर नाम के शख्स से वीडियो कॉल के जरिए संपर्क किया था। वो सलमान पर अटैक करने के लिए वहां से AK-47 मंगवाने वाले थे।

चारों ने पनवेल स्थित सलमान खान के फार्म हाउस की भी रेकी की थी।

चारों ने पनवेल स्थित सलमान खान के फार्म हाउस की भी रेकी की थी।

नाबालिग के जरिए करवाते सलमान पर अटैक, फिर श्रीलंका भाग जाते
इसके अलावा पुलिस को यह भी जानकारी मिली थी कि मुंबई, रायगढ़, नवी मुंबई, थाने, पुणे और गुजरात से आने वाले लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा गैंग के तकरीबन 60 से 70 गुर्गे सलमान खान पर नजर रखे हुए हैं।

ये नाबालिगों के जरिए सलमान पर अटैक करने का प्लान बना रहे थे। अटैक के बाद इनका प्लान बोट के जरिए कन्याकुमारी से श्रीलंका भाग जाने का था।

14 अप्रैल को हुई थी अपार्टमेंट पर फायरिंग
इससे पहले बीते 14 अप्रैल को भी सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने सुबह 5 बजे फायरिंग की गई थी। दो बाइक से आए हमलावरों ने 5 राउंड फायर किए थे।

फायरिंग के वक्त सलमान अपने घर में ही थे। घटना के बाद सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

फायरिंग करते वक्त दोनों हमलावर CCTV में दिखाई दिए थे।

फायरिंग करते वक्त दोनों हमलावर CCTV में दिखाई दिए थे।

सलमान के घर पर फायरिंग होने के बाद महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे उनसे मिलने पहुंचे थे। शिंदे ने सलमान के पिता सलीम खान से भी मुलाकात की थी।

सलमान के घर पर फायरिंग होने के बाद महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे उनसे मिलने पहुंचे थे। शिंदे ने सलमान के पिता सलीम खान से भी मुलाकात की थी।

अनमोल बिश्नोई ने ली थी घटना की जिम्मेदारी
घटना वाले दिन ही सोशल मीडिया पर लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई ने इस वारदात की जिम्मेदारी ली थी। हमले के दो दिनों बाद ही दोनों हमलावर गुजरात से गिरफ्तार किए गए थे।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने मामले में दोनों आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को गुजरात से गिरफ्तार किया था।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने मामले में दोनों आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को गुजरात से गिरफ्तार किया था।

शूटरों से हुई पूछताछ में भी दोनों ने लॉरेंस गैंग से ही इस काम के लिए सुपारी मिलने की बात कबूल की थी। मुंबई क्राइम ब्रांच ने बिश्नोई भाइयों को इस केस में आरोपी बनाया और अब वह लॉरेंस से पूछताछ की तैयारी कर रही है। लॉरेंस फिलहाल गुजरात की साबरमती जेल में बंद है।

इससे पहले सलमान को कब-कब मिली धमकी

  • जून 2022 में मॉर्निंग वॉक पर निकले सलमान के पिता सलीम खान जब घर लौटे तब उन्हें एक अज्ञात पत्र मिला था, जिसमें उन्हें और सलमान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पत्र में लिखा था- ‘तेरा मूसेवाला जैसा हाल बना देंगे सलमान खान।’ इसके बाद सलीम खान ने अपने सुरक्षाकर्मी की मदद से पुलिस से संपर्क किया और बांद्रा थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया।
  • पिछले साल मुंबई पुलिस ने फोन कर सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाले को हिरासत में लिया था। धमकी देने वाला 16 साल का एक नाबालिक था। उसने मुंबई पुलिस को एक कॉल के जरिए धमकी देते हुए अपना नाम रॉकी भाई बताया था। कहा कि वो राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला है और 30 अप्रैल को सलमान को मार देगा।
  • पिछले साल ही जोधपुर के रहने वाले धाकड़राम ने सलमान के ऑफिशियल मेल पर 3 ई-मेल किए थे। इसमें लिखा था कि सलमान खान अगला नंबर तेरा है, तू जोधपुर आते ही सिद्धू मूसेवाला की तरह मारा जाएगा।
  • जनवरी 2024 में सलमान खान के फार्म हाउस में 2 अनजान लोगों ने फेंसिंग के तार तोड़कर अंदर जाने की कोशिश की थी। पुलिस ने जब पकड़ा तो दोनों ने खुद को सलमान का फैन बताया। उनके पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए थे। इस वजह से दोनों पर FIR भी दर्ज की गई है। सलमान खान लॉरेंस गैंग के निशाने पर हैं।

अगले साल ईद पर रिलीज होगी सलमान की फिल्म ‘सिकंदर’
वर्कफ्रंट पर सलमान की अगली फिल्म ‘सिकंदर’ है जिसकी अनाउंसमेंट इस साल ईद पर की गई थी। इस फिल्म को साउथ के मशहूर डायरेक्टर ए. आर. मुरुगदास डायरेक्ट करेंगे, जो इससे पहले ‘गजनी’, ‘हॉलीडे’ और ‘अकीरा’ जैसी हिंदी फिल्में डायरेक्टर कर चुके हैं। वहीं साजिद नाडियाडवाला इसके प्रोड्यूसर होंगे।

सलमान की आने वाली फिल्म सिकंदर है। इस तस्वीर में सलमान के अलावा रश्मिका मंदाना हैं। नीचे की तरफ बाएं प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और दाएं डायरेक्टर ए.आर मुरुगदास हैं।

सलमान की आने वाली फिल्म सिकंदर है। इस तस्वीर में सलमान के अलावा रश्मिका मंदाना हैं। नीचे की तरफ बाएं प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और दाएं डायरेक्टर ए.आर मुरुगदास हैं।

फिल्म में सलमान के अपोजिट पहली बार रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। वहीं सुनने में आया है कि बाहुबली में कट्टप्पा का किरदार निभाने वाले एक्टर सत्यराज इसमें विलेन का रोल करेंगे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!