प्राची सिंह ने तीरंदाजी में जीता स्वर्ण, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बीकानेर टीम में चयन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

अंडर-17 रिकर्व छात्रा वर्ग में शानदार प्रदर्शन; हनुमानगढ़ में होने वाली राज्य प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी

बीकानेर। 70वीं जिला स्तरीय माध्यमिक छात्र-छात्रा विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन आज हुआ। एलबी डी स्कूल द्वारा आयोजित जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में राष्ट्र सहायक स्कूल की विद्यार्थी प्राची सिंह ने अंडर-17 रिकर्व छात्रा वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

नंदलाल जोशी चैरिटेबल फाउंडेशन की डायरेक्टर पूजा आचार्य ने बताया कि प्राची ने प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने हनुमानगढ़ में आगामी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए बीकानेर जिले की टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया है।

प्राची सिंह NLJCF स्पोर्ट्स एकेडमी में नियमित रूप से तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर अकादमी के प्रशिक्षक अनिल जोशी, सह-प्रशिक्षक हर्षित स्वामी एवं सह-प्रशिक्षक दीपांशु व्यास ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

अकादमी प्रशिक्षकों ने कहा कि नियमित अभ्यास, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के माध्यम से युवा खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्राची की यह उपलब्धि अन्य उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

NLJCF स्पोर्ट्स एकेडमी का उद्देश्य प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाकर उन्हें जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है।

Categories:
error: Content is protected !!