अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कदम रखेंगी राज विवि की अकादमिक विरासत : प्रो बीपी सारस्वत, कुलगुरु
जयपुर। 25 सितंबर, राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागड़े ने प्रो. (डॉ.) भगवती प्रसाद सारस्वत को राज्य सरकार के परामर्श से राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर का नया कुलगुरु नियुक्त किया है। कोटा विवि के जनसंपर्क सलाहकार विक्रम राठौड़ ने बताया कि लोक भवन और राज्य सरकार प्रो. सारस्वत की उपलब्धियां को रेखांकित करते हुए कोटा विवि के कुलगुरु के रूप में उल्लेखनीय कार्यकाल के बाद प्रदेश के सबसे बड़े विवि की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। गौरतलब है कि कोटा विवि के कुलगुरु के रूप में प्रो.भगवती प्रसाद सारस्वत उच्च शिक्षा, शोध, नवाचार और संस्थागत विकास को दी नई गति प्रदान की है। प्रो.सारस्वत उच्च शिक्षा एवं अकादमिक प्रशासन के क्षेत्र में दीर्घ अनुभव रखने वाले प्रदेश के वरिष्ठ एवं विख्यात शिक्षाविद् हैं।
इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) भगवती प्रसाद सारस्वत ने कहा कि राज विवि की अकादमिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार, उद्योग-अकादमिक सहयोग, विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक अवसर तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय की अकादमिक पहचान को मजबूत करना उनके कार्यकाल की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।मेरी प्राथमिकता रहेगी कि राजस्थान विश्वविद्यालय को उत्कृष्ट शिक्षा, गुणवत्तापूर्ण शोध, नवाचार और कौशल विकास का एक अग्रणी केंद्र बनाया जाए। विश्वविद्यालय में ऐसा वातावरण विकसित करना हमारा लक्ष्य होगा, जहां विद्यार्थी नई सोच,अनुसंधान और रचनात्मकता के साथ आगे बढ़ सकें।








