राजस्थान के 9 जिलों में बारिश का अलर्ट:आज भी आंधी चलने की संभावना, जयपुर सहित कई जिलों में 2 डिग्री तक तापमान गिरा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राजस्थान के 9 जिलों में बारिश का अलर्ट:आज भी आंधी चलने की संभावना, जयपुर सहित कई जिलों में 2 डिग्री तक तापमान गिरा

जयपुर

राजस्थान में फिलहाल गर्मी कंट्रोल रहेगी। 26 अप्रैल से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर भारत के ऊंचे पहाड़ों पर एक्टिव होगा। इसके प्रभाव से राजस्थान के 9 जिलों में बारिश और धूलभरी हवा चल सकती है। हालांकि इस सिस्टम का ज्यादा प्रभाव नहीं रहेगा, लेकिन तापमान कंट्रोल रह सकता है।

मौसम केन्द्र जयपुर ने मंगलवार को भी हनुमानगढ़, गंगानगर, चूरू, बीकानेर, झुंझुनूं के एरिया में धूलभरी हवा चलने और दोपहर बाद बादल छाने की संभावना जताई है। इन इलाकों में बारिश होने की संभावना बहुत कम है। इससे पहले सोमवार की देर शाम को इन इलाकों में हल्की धूलभरी हवा चली थी। हनुमानगढ़, गंगानगर के कुछ एरिया में हल्की बूंदाबांदी भी हुई थी।

चूरू में पारा सामान्य से 4 डिग्री नीचे

राजस्थान में आ रहे बैक टू बैक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से तापमान सामान्य से नीचे है। चूरू में सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे था। इसी तरह अजमेर, बीकानेर, जयपुर में भी कल दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।

बाड़मेर में पारा 39 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

राजस्थान में गर्मी की स्थिति देखें तो अभी पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जालोर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी के एरिया में थोड़ी गर्मी है। अब भी दिन का तापमान सामान्य से नीचे है। कल सबसे ज्यादा गर्म दिन बाड़मेर में 39.4 डिग्री रहा। इसके बाद जालोर में तापमान 39 डिग्री रहा। धौलपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जैसलमेर में दिन का अधिकतम तापमान 38.9, फलोदी में 38.2 और गंगानगर में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अब आगे क्या?

  • मौसम केन्द्र जयपुर से जारी फोरकास्ट के मुताबिक, आज (मंगलवार) उत्तरी राजस्थान के हनुमानगढ़, चूरू, गंगानगर, झुंझुनूं के एरिया में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं धूलभरी हवा चल सकती है।
  • 24 और 25 अप्रैल को राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहने से धूप रहेगी। इससे तापमान में एक से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।
  • 26 अप्रैल को एक नया वेदर सिस्टम फिर से एक्टिव होगा। इस सिस्टम के असर से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के बांसवाड़ा, झालावाड़, बारां, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ के अलावा उत्तर-पूर्वी राजस्थान के बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर के एरिया में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ इन एरिया में तेज धूलभरी हवा भी चल सकती है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतमन्यूनतम
अजमेर36.323.6
अलवर37.422.4
बाड़मेर39.426.7
भीलवाड़ा37.419.8
बीकानेर37.125.4
चित्तौड़गढ़38.423.2
चूरू36.422.7
जयपुर36.625.7
जैसलमेर38.922.3
जोधपुर37.623.9
कोटा38.826.8
पिलानी3820.2
सीकर3618
गंगानगर3822.6
उदयपुर3720.6
Categories:
error: Content is protected !!