Reet Exam 2021: रीट परीक्षा कथित पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड भजनलाल को SOG ने गुजरात से किया गिरफ्तार, किरोड़ी मीणा ने कहा- असली मगरमच्छ अभी भी गिरफ्त में आना बाकी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


जयपुर: रीट परीक्षा कथित पेपर लीक मामले में एसओजी ने मास्टरमाइंड भजनलाल बिश्नोई को गुजरात से गिरफ्तार किया है. इससे पहले इस मामले में एसओजी बत्तीलाल मीणा और पृथ्वीराज मीणा के साथ 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी. लेकिन पिछले 4 महिने से एसओजी भजनलाल बिश्नोई की तलाश कर रही थी.
आपको बता दें कि भजनलाल जालोर जिले का निवासी है. पुलिस समेत कई भर्तियों में भी संदिग्ध रहा है. भजनलाल के तार बिहार-यूपी से जुड़े होने की जानकारियां सामने आई थी. वह लंबे समय से भर्तियों में फर्जीवाड़ा में लिप्त रहा है. जालोर पुलिस जोर-शोर से उसकी तलाश कर रही थी.
रीट भर्ती परीक्षा में शुरू में बत्तीलाल मीणा का नाम मास्टरमाइंड के तौर पर सामने आया था. एसओजी ने बत्तीलाल को केदारनाथ से गिरफ्तार किया था लेकिन उससे जब पूछताछ की गई तो पृथ्वीराज मीणा का नाम सामने आया. पुलिस ने फिर पृथ्वीराज मीणा और उसके दो साथियों को आगरा से गिरफ्तार किया. पृथ्वीराज मीणा ने पूछताछ में बताया कि उसने पेपर भजनलाल बिश्नोई से खरीदा है.
किरोडी़ मीणा ने कहा- धांधली के असली मगरमच्छ अभी भी आपकी गिरफ्त में आना बाकी
वहीं इस मामले को लेकिन बीजेपी लगातार राज्य सरकार पर हमला कर रही थी. बुधवार को भी राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने SOG के सामने सांकेतिक धरना दिया था. अब भजन लाल की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि आखिर SOG नींद से जाग गई और आखिरकार भजन लाल विश्नोई को गिरफ्तार किया है आपको बधाई, लेकिन REET,SI और JEN भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली के असली मगरमच्छ अभी भी आपकी गिरफ्त में आना बाकी है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप बिना किसी दबाव में इन बड़े मगरमच्छों को भी जल्द गिरफ्तार करेंगे. जिससे प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ न्याय हो सके.

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!