बीकानेर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती-2022 में बोर्ड द्वारा चयनोपरान्त अभिस्तावित किए गए अध्यापक लेवल-2 अंग्रेजी, हिन्दी, विज्ञान-गणित, सामाजिक अध्ययन, संस्कृत, उर्दू और पंजाबी विषयों में अनुसूचित क्षेत्र / गैर अनुसूचित-सामान्य / विशेष शिक्षा के कुल 498 अभ्यर्थियों को नियुक्ति हेतु जिला आवंटन किया गया है। विस्तृत जिला आवंटन आदेश व सूची विभागीय वेबसाइट पर प्रदर्शित है।चयनित अभ्यर्थियों की जिला स्तर पर काउंसलिंग आवंटित जिलों में सम्बन्धित जिला परिषद् द्वारा आयोजित की जायेगी। इस सम्बन्ध मे और विस्तृत जानकारी हेतु अभ्यर्थी उसे नियुक्ति हेतु आवंटित जिले के जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय-प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं।
REET LEVEL 2 के अंग्रेजी ,हिंदी ,विज्ञान-गणित, सामाजिक अध्ययन संस्कृत ,उर्दू और पंजाबी विषय के 498 अभ्यर्थियों को जिला आवंटन











Add Comment