महिला एवं बाल विकास: 15 लाख महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी,सामाजिक सुरक्षा : मिलेगा सस्ता लोन,सड़क सुरक्षा : 6 नए ट्रॉमा सेंटर बनेंगे

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

महिला एवं बाल विकास: 15 लाख महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी

  • हर विधानसभा में 5 नई आंगनबाड़ी खोली जाएगी।
  • आदिवासी समुदाय के बच्चों के लिए 250 नई मां बाड़ी खोली जाएगी।
  • आंगनबाड़ी के बच्चों को 3 दिन दूध दिया जाएगा। दूध पाउडर के लिए 200 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
  • जिला स्तर पर कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनेंगे। 35 करोड़ खर्च हाेंगे।
  • बालिकाओं को पुलिस-सैनिक में भर्ती दिलाने के लिए संभागों में बालिका सैनिक स्कूल खोलने की घोषणा होगी।
  • 15 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा।
  • सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को 2.5 फीसदी सालाना ब्याज दर पर कर्ज देने की घोषणा।

8 मिनट पहले

सामाजिक सुरक्षा : मिलेगा सस्ता लोन

  • गोविंद गुरु जनजाति विकास योजना शुरू करने की घोषणा, इस योजना के तहत आदिवासियों के विकास के काम होंगे। वन अधिकार के तहत पट्टे दिए जाएंगे।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को 25 हजार का अतिरिक्त अनुदान देने की घोषणा।
  • पाक विस्थापितों को प्रति परिवार एक लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।
  • स्ट्रीट वेंडर्स के लिए सीएम स्वनिधि योजना शुरू होगी।
  • बाबासाहब अंबेडकर आदर्श ग्राम योजना की घोषणा।
  • एससी-एसटी के कर्मचारियों को रियायती दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। 100 करोड़ रुपए का प्रावधान।
  • ईडब्ल्यूएस के लोगों को स्वरोजगार के लिए सस्ते दर पर कर्ज उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए 25 करोड़ का प्रावधान किया गया।

12 मिनट पहले

सड़क सुरक्षा : 6 नए ट्रॉमा सेंटर बनेंगे

  • 10 ट्रॉमा सेंटर्स को ऑपरेशनल किया जाएगा। जयपुर, कोलाना, बांदीकुई, दौसा, पाली, प्रतापगढ़, सांडेराव सहित 6 नए ट्रॉमा सेंटर बनेंगे।
  • 25 नई एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस दी जाएंगी।
  • एक्सीडेंट में घायलों की जान बचाने वालों को अब 10 हजार प्रोत्साहन राशि मिलेगी, पहले यह राशि 5000 रुपए थी।
Categories:
error: Content is protected !!