Shahyog-Kaijin: क्वाड सदस्यों भारत-जापान के बीच हुआ सहयोग-काइजिन युद्धाभ्यास, कई जहाज-एयरक्राफ्ट शामिल

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

Shahyog-Kaijin: क्वाड सदस्यों भारत-जापान के बीच हुआ सहयोग-काइजिन युद्धाभ्यास, कई जहाज-एयरक्राफ्ट शामिल

इस युद्धाभ्यास में भारतीय तटरक्षक बल के 9 जहाज और छह एयरक्राफ्ट शामिल हैं। वहीं जापान तटरक्षक बल का जहाज याशिमा इस युद्धाभ्यास में शामिल हो रहा है।

india japan sahyog kaijin exercise in indian ocean with both quad countries coast guard

भारतीय तटरक्षक बल और जापान के तटरक्षक बल के बीच सैन्य युद्धाभ्यास सहयोग-काइजिन किया जा रहा है। यह युद्धाभ्यास चेन्नई के तट पर हिंद महासागर में हो रहा है। इस युद्धाभ्यास में भारतीय तटरक्षक बल के 9 जहाज और छह एयरक्राफ्ट शामिल हैं। वहीं जापान तटरक्षक बल का जहाज याशिमा इस युद्धाभ्यास में शामिल हो रहा है। भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

युद्धाभ्यास के लिए जापान तटरक्षक बल का जहाज याशिमा शुक्रवार को चेन्नई पहुंचा। चेन्नई पहुंचने पर जापानी तटरक्षक दल का पारंपरिक स्वागत किया गया। भारत और जापान के तटरक्षक बलों के बीच सहयोग-काइजिन युद्धाभ्यास को लेकर साल 2006 में समझौता हुआ था। इसके बाद से लगातार दोनों देश इस युद्धाभ्यास को करते हैं। सहयोग-काइजिन युद्धाभ्यास का उद्देश्य समुद्री डकैतों और प्रदूषण के मुद्दों से निपटने पर जोर रहता है। 

भारत और जापान क्वाड समूह के सदस्य हैं। यही वजह है कि दोनों देशों के बीच के इस युद्धाभ्यास की अहमियत अपने आप बढ़ जाती है। हिंद महासागर में समुद्री डकैती की घटनाएं बढ़ी हैं। साथ ही चीन भी हिंद महासागर में अपने प्रभाव को बढ़ा रहा है। ऐसे में भारत और जापान लगातार सहयोग को बढ़ा रहे हैं। 

Categories:
error: Content is protected !!