नौतपा का छठा दिन, पारा जाएगा 45 पार:गर्मी का पारा कम होने की उम्मीद कम, आज तेज हवाओं का कहर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

नौतपा का छठा दिन, पारा जाएगा 45 पार:गर्मी का पारा कम होने की उम्मीद कम, आज तेज हवाओं का कहर

बीकानेर

बीकानेर में नगर निगम की ओर से पानी के छिड़काव का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को भी छिड़काव होगा। - Dainik Bhaskar

बीकानेर में नगर निगम की ओर से पानी के छिड़काव का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को भी छिड़काव होगा।

नौतपा के छठे दिन बीकानेर में गर्म हवाओं का कहर कम होने वाला नहीं है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। राहत इतनी कि शाम होते-होते पारा चालीस डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है। दोपहर में एक से चार बजे तक गर्मी अपने परवान पर रह सकती है। इस बीच नौतपा के पांचवें दिन पारे में कुछ कमी आई है जो गुरुवार को छठे दिन भी ऐसे हालात रहेंगे। शुरूआती दिनों में तापमान 47 से 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

बीकानेर में आज सुबह नौ बजे पारा 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि दो दिन पहले इसी समय तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक होता था। आज दोपहर बजे तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा और इसके बाद धीरे धीरे कम होगा। औसतन हर घंटे पारा एक डिग्री सेल्सियस कम होगा। सात बजे ये चालीस तक आएगा। ऐसे में सात बजे बाद 40 से नीचे हो सकता है।

गांवों में ज्यादा संकट

ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी के चलते ज्यादा परेशानी हो रही है। किसानों को खेत तक जाने में ही समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इससे बड़ी समस्या ये है कि तेज धूप के कारण खेत में लगी अधिकांश फसलें जल रही है। वैसे इस मौसम में कुछ ज्यादा बुवाई नहीं है लेकिन सब्जी और फलों के पौधों को भी ज्यादा नुकसान हो रहा है। बीकानेर में बड़ी मात्रा में अनार की खेती होती है, उसकी पकाई तो अच्छी हो रही है लेकिन पचास डिग्री सेल्सियस में पौधों को नुकसान हो रहा है।

Categories:
error: Content is protected !!