NATIONAL NEWS

पैपराजी को फटकारते दिखे साउथ स्टार जूनियर NTR:सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, यूजर्स ने दिया मिक्स रिएक्शन

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

पैपराजी को फटकारते दिखे साउथ स्टार जूनियर NTR:सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, यूजर्स ने दिया मिक्स रिएक्शन

साउथ के फेमस एक्टर जूनियर NTR की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। लेकिन सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पैपराजी को फटकारते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो उस वक्त का है, जब वो मुंबई के एक होटल में एंट्री ले रहे थे। ये देख यूजर्स तरह-तरह के मिक्स रिएक्शन्स दे रहे हैं। कुछ एक्टर के सपोर्ट में बोल रहे हैं, तो कुछ उनके खिलाफ। बता दें, उनके इस बर्ताव के पीछे का कारण अब तक सामने नहीं आया है।

क्या है पूरा मामला

वीडियो में जूनियर NTR फोन पर बात करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। एक्टर के साथ उनके सिक्योरिटी गार्ड्स भी मौजूद हैं, जो उन्हें रास्ता बताते हुए दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही वो होटल के गेट पर पहुंचते हैं, पैपराजी भी उनके साथ एंट्री करने की कोशिश करते हैं। ये देखकर एक्टर भड़क जाते हैं और चिल्लाकर कहते हैं- ओए!

अक्सर साउथ एक्टर्स की तुलना बॉलीवुड के एक्टर्स से की जाती है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि साउथ एक्टर्स बहुत डाउन टू अर्थ होते हैं। हमेशा अपने चाहने वालों से और बाकी सभी से बहुत प्यार से मिलते हैं। लेकिन इस वीडियो के बाद लोगों का रिएक्शन कुछ ऐसा रहा।

वहीं कुछ लोग जूनियर NTR के सपोर्ट में भी बोल रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जूनियर NTR जल्द ही बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘वॉर 2′ में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा NTR फिल्म ‘देवारा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!