बीकानेर। राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय बीकानेर में आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को नशा मुक्ति केंद्र नई किरण व राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों की संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर भीमसेन चौधरी राजकीय महाविद्यालय लूणकरणसर से समाजशास्त्र की सहायक आचार्य श्रीमती वीणा मानव ने मुख्य वक्ता के तौर पर नशा मुक्ति पर व्याख्यान दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. रजनी रमण झा, मुख्य अतिथि श्रीमती वीणा मानव, नशा मुक्ति केंद्र प्रभारी डॉ. अंजली शर्मा व प्रो रविंद्र शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण करके की।
डॉ अंजली शर्मा ने नशा मुक्ति केंद्र ‘नई किरण’ पर प्रकाश डालते हुए इसके उद्देश्यों को समझाया।
महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. झा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर युवा के भीतर एक उजला भविष्य छिपा होता है जरूरत सिर्फ इतनी है कि उसकी राह में अंधेरा नहीं एक “नई किरण” हो । उन्होंने छात्राओं को कहा कि वे अपने जिम्मेदारी को समझते हुए अपने परिवार व आसपास से नशे को दूर करने का प्रयास करें तभी एक नशा मुक्त समाज का निर्माण हो सकता है।
नई किरण नशा मुक्ति केंद्र के पूर्व प्रभारी प्रो रविंद्र शर्मा ने युवा पीढ़ी को नशे की लत से दूर करने के उपाय बताये ।
मुख्य वक्ता श्रीमती वीणा मानव ने समाज में व्याप्त नशे की समस्या की गंभीरता पर प्रकाश डालते हुए उसके निराकरण के विभिन्न उपायों को बताया साथ ही छात्राओं को नशा मुक्ति के लिए समाज में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ सुनीता बिश्नोई के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई व कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर श्रद्धा के द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया । कार्यक्रम में संदीप कुमार, भुवनेश स्वामी व डॉ कादंबरी व्यास सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

Categories: GENERAL NEWS







