श्मशान में दफन शव को निकाल कर रसोई में जलाया:बदला लेने के लिए साजिश रची, 15 किमी तक बाइक पर लेकर घूमता रहा डेड बॉडी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

श्मशान में दफन शव को निकाल कर रसोई में जलाया:बदला लेने के लिए साजिश रची, 15 किमी तक बाइक पर लेकर घूमता रहा डेड बॉडी

पोखरण

आपसी रंजिश में एक परिवार से बदला लेने के लिए सिरफिरे युवक ने श्मशान में दफनाया शव खोद कर बाहर निकाला और रसोई में लाकर जला दिया। वह 15 किमी दूर से बाइक पर लादकर शव को लाया था। घर के लोग उस वक्त जागरण में गए थे। युवक को भागते हुए पड़ोस में रहने वाले मकान मालिक के छोटे भाई ने देख लिया। उसने अंदर जाकर देखा तो शव के साथ रसोई का सामान जल रहा था।

मामला जैसलमेर के पोकरण के भणियाणा थाना क्षेत्र का 17 मई सुबह 5 बजे का है। पुलिस ने आरोपी को 18 मई की शाम को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में रंजिश को लेकर पूछताछ की जा रही है।

भणियाणा का श्मशान जहां से दफनाया हुआ शव निकालकर ले गया था आरोपी युवक।

भणियाणा का श्मशान जहां से दफनाया हुआ शव निकालकर ले गया था आरोपी युवक।

लकड़ी का काम करता है आरोपी का परिवार

भणियाणा थानाधिकारी देवाराम ने बताया कि दूधली की ढाणी के रहने वाले हेम सिंह पुत्र बगतसिंह के परिवार और आरोपी लक्ष्मणराम (22) पुत्र करनाराम सुथार के बीच पुराना विवाद है। हेम सिंह का कुछ साल पहले निधन हो चुका है। घर में उनकी बेटी और पत्नी रहती हैं। हेम सिंह के 3 बेटे भी हैं जो शेरगढ़ (जोधपुर) में रहकर होटल चलाते हैं। आरोपी जसवंतपुरा (जैमला) पुलिस थाना साकडा का रहने वाला है। आरोपी लक्ष्मणराम चार भाई हैं। सभी लकड़ी का काम करते हैं।

हेम सिंह के घर में घुसकर रसोई में शव को रखकर जला दिया।

हेम सिंह के घर में घुसकर रसोई में शव को रखकर जला दिया।

रसोई में रखकर शव जलाया

पुलिस के अनुसार, आरोपी 17 मई को अंधेरे का फायदा उठा कर हेम सिंह के घर में घुसा और शव लाकर रसोई में जला दिया। घटना के समय हेम सिंह का परिवार घर में नहीं था। पत्नी जागरण में पीहर गई हुई थी। वहीं बेटी पड़ोस में रहने वाले हेम सिंह के भाई धन सिंह के यहां थी। धनसिंह ने ही आरोपी को घर के बाहर से बाइक पर भागते देखा। शक होने पर घर के अंदर जाकर देखा तो गैस टंकी व चूल्हे के पास शव व रसोई में पड़ा जल रहा था इसके साथ ही रसोई में रखे सामान में भी आग लगी थी। इसके बाद भाई ने मामला दर्ज करवाया।

40 दिन पहले दफनाए शव को निकाल लाया

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, सरदार सिंह की ढाणी के रहने वाले रेवंताराम पुत्र सोनाराम मेघवाल का 40 दिन पहले निधन हो गया था। जिनका भणियाणा में श्मशान में शव दफनाया गया था। आरोपी ने निकालकर हेम सिंह के परिवार को फंसाने के लिए उसके घर ले जाकर जला दिया। ग्रामीणों के अनुसार, यहां मेघवाल समाज में शव को दफनाने की परंपरा है।

आरोपी लक्ष्मण सिंह वारदात कर हेम सिंह के परिवार को फंसाना चाहता था।

आरोपी लक्ष्मण सिंह वारदात कर हेम सिंह के परिवार को फंसाना चाहता था।

15 किलोमीटर दूर बाइक पर लेकर आया शव
जानकारी के अनुसार, लक्ष्मणराम ने शुक्रवार रात को भणियाणा के श्मशान से खोदकर शव को निकाला था। इसके बाद रात के अंधरे में बाइक पर ही बॉडी को रखकर 15 किलोमीटर दूर हेम सिंह के घर पहुंचा। 17 मई रात को घर में शव को लेकर घुसा। वहां रसोई में शव को रखकर तेल छिड़कर आग लगा दी। सुबह पांच बजे घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था।

Categories:
error: Content is protected !!