गहलोत बोले- कांग्रेस सरकार होती तो भी राम मंदिर बनता:मोदी झूठ बोलते हैं, चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

गहलोत बोले- कांग्रेस सरकार होती तो भी राम मंदिर बनता:मोदी झूठ बोलते हैं, चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं

जयपुर/अमेठी

केंद्र में कांग्रेस सरकार बनने पर राम मंदिर के अस्तित्व पर खतरे के पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने पलटवार किया है। अमेठी में शनिवार को मीडिया से बातचीत में गहलोत ने कहा- कांग्रेस सरकार बनने पर राम मंदिर को कोई खतरा नहीं है, राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बना है।

पूर्व सीएम ने कहा- अगर सरकार एनडीए की नहीं होती और यूपीए की होती, कांग्रेस सरकार होती तो भी राम मंदिर बनता, यह सुप्रीम कोर्ट का आदेश है। पीएम मोदी और बीजेपी के नेता भ्रम फैला रहे हैं। अब उनके भ्रम में कोई आने वाला नहीं है। लोग समझ गए हैं कि मोदीजी झूठ बोलते हैं, चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

गहलोत ने कहा- इनके धर्म से लेकर हर कोई हथकंडे पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, लोग समझ गए हैं कि महंगाई, बेरोजगारी असली मुद्दे हैं। देश में प्यार मोहब्बत, भाईचारे का मुद्दा है। मुद्दे वहीं हैं जो राहुल गांधी बार-बार बोलते हैं। आप 22 उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर सकते हो तो गरीब किसान, मजदूर ने क्या बिगाड़ा है?

पूर्व सीएम ने कहा कि इस बार केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। अब तो पीएम मोदी से लेकर बीजेपी के सभी नेताओं ने 400 पार की बात बोलना बंद कर दी है। 4 जून को चौंकाने वाले रिजल्ट आएंगे। लोगों के मन में रोष है।

गहलोत ने कहा- जनता को लगता है महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी असली मुद्दे होने चाहिए थे।

गहलोत ने कहा- जनता को लगता है महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी असली मुद्दे होने चाहिए थे।

राजनीतिक गुंडागर्दी कर रही है बीजेपी और केंद्र सरकार
गहलोत ने कहा- देश में जो हालात हैं, वो देख ही रहे हैं। लोकतंत्र खतरे में है। ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई राज कर रही है। देश में चुनी हुई सरकारों को हॉर्स ट्रेडिंग करके गिराया जा रहा है। मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र में सरकारें गिराई गई थीं। राजस्थान में जनता के आशीर्वाद से उस समय मेरी सरकार बच गई, अन्यथा मैं भी अभी आपके बीच में नहीं बैठा होता। राजनीतिक गुंडागर्दी करके आप चुनी हुई सरकारों को गिरा रहे हो। इलेक्टरोल बॉन्ड अपने आप में घोटाला है। दो-दो मुख्यमंत्री जेल में डाल दिए।

लोगों के मन में यह बात आ गई कि मोदी जीत गए तो आगे चुनाव होंगे या नहीं
गहलोत ने कहा- ईडी, इनकम टैक्स,सीबीआई का दुरुपयोग करने से जनता में नाराजगी है। जनता को लगता है महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी असली मुद्दे होने चाहिए थे। ये तमाम बातें जनता की जमकर बैठ गई है, इसलिए जनता उठ खड़ी हुई है। लोगों के मन में ये बात आ गई है कि यह लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत नहीं है। लोगों के मन में यह बात भी आ गई है, मोदी जी भारी बहुत से जीत गए तो आगे चुनाव होंगे या नहीं होंगे।

चुनाव से पहले कांग्रेस के खाते सीज किए
गहलोत ने कहा- लोकतंत्र का मजाक बना रखा है। चुनाव से पहले कांग्रेस के खाते बंद कर दिए। कोई राजनीतिक पार्टी चुनाव नहीं लड़ नहीं पाए, यह कर दिया। खाते बंद कर दिए, चुनाव कैसे लड़वा पाएंगे। हमारे उम्मीदवार साधनों की कमी से जूझ रहे हैं। जनता और कार्यकर्ता साथ दे रहे हैं तो काम चल रहा है, नहीं तो चुनाव लड़ना मुश्किल हो जाता। यह स्थिति बना दी।

आज अमेरिका, जर्मनी यह कहे कि आपके देश में चुने हुए दो-दो मुख्यमंत्री जेल में बैठे हुए हैं, यह लोकतंत्र है क्या? कहां विश्व गुरु बनने की बातें कर रहे हैं और कहां दुनिया के मुल्कों से हमें सुनना पड़ता है। संयुक्त राष्ट्र का बोलना मायने रखता है। वह अगर बोले कि यह क्या हो रहा है, क्यों पार्टी के खाते बंद कर रहे हो।

ये भी पढ़ें-

गहलोत, पायलट, वसुंधरा, बेनीवाल साथ बैठकर नियम बनाएंगे:विधानसभा की नई समितियों में विरोधी एकसाथ; देवनानी ने किया 15 कमेटियों का गठन

एक दूसरे के कट्टर विरोधी नेता भी अब आमने-सामने बैठकर चर्चा करेंगे। विधानसभा की कमेटियों में इस बार कई विरोधी नेताओं को एक ही कमेटी में मेंबर बनाकर नई चर्चा छेड़ दी है। विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी ने 15 अलग-अलग कमेटियों में विधायकों को सभापति और मेंबर बनाने की मंजूरी दी है। सबसे ज्यादा चर्चा विधानसभा की नियम समिति के मेंबर्स की है। इस समिति में सियासी रूप से विरो​धी नेताओं को एक साथ मेंबर बनाया गया है।

Categories:
error: Content is protected !!