हिमालय परिवार के पदाधिकारीगण ने कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई से की शिष्टाचार भेंट

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

एमजीएस यूनिवर्सिटी बीकानेर के कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई से हिमालय परिवार के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंटकर उनका अंगवस्त्र, मोतियों की माला व शॉल ओढ़ा कर अभिनंदन किया । बीकानेर के पूर्व मेयर और हिमालय परिवार के राष्ट्रीय पदाधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुषमा बिस्सा, बीकानेर जिला अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, सचिव आर के शर्मा सहित सुरेश गुप्ता, अनिल शुक्ला, मनीषा चौहान व पल्लवी बिस्सा उपस्थित थी । आर के शर्मा ने बताया कि शिष्टाचार भेंट के दौरान कुलगुरू बिश्नोई ने सिंधु दर्शन यात्रा के अनुभव साझा किये । कुलगुरू ने युवाओं के नशे से दूर करने के लिए उन्हें खेलों से जोड़ने का सुझाव दिया व स्पोर्ट क्लाइंबिंग व पैरासेलिंग शिविर लगाने पर चर्चा की गई ।

Categories:
error: Content is protected !!