“जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए यह बुक बैंक वरदान साबित होगा” — संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए निर्विकल्प फाउंडेशन का ज्ञानांचल बुक बैंक बना उम्मीद की नई किरण

बीकानेर। शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और समाजोपयोगी पहल करते हुए निर्विकल्प फाउंडेशन, बीकानेर द्वारा ज्ञानांचल बुक बैंक का शुभारंभ किया गया। जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस बुक बैंक के उद्घाटन अवसर पर बीकानेर शहर के विभिन्न वर्गों से जुड़े गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बीकानेर संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि आरपीएस शालिनी बजाज, सी.ओ., ट्रैफिक, बीकानेर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

अपने संबोधन में संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने निर्विकल्प फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “निर्विकल्प फाउंडेशन का यह बुक बैंक जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगा।” उन्होंने कहा कि आर्थिक कारणों से कई प्रतिभाशाली विद्यार्थी आवश्यक पुस्तकों एवं अध्ययन सामग्री से वंचित रह जाते हैं। ऐसे विद्यार्थियों तक किताबें पहुंचाना शिक्षा के साथ-साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का महत्वपूर्ण कार्य है।

विशिष्ट अतिथि आरपीएस शालिनी बजाज ने कहा कि “संभवत: बीकानेर का यह पहला बुक बैंक होगा”, जो पुस्तकों को जरूरतमंद विद्यार्थियों तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज में सहयोग और संसाधनों के पुनः उपयोग की भावना को भी मजबूत करेगा। उन्होंने इस पहल को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताते हुए फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की।

पुस्तकों के माध्यम से सपनों को उड़ान

ज्ञानांचल बुक बैंक का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्कूल की पाठ्यपुस्तकों के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा, सामान्य ज्ञान एवं कॅरियर मार्गदर्शन से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध करवाना है। इसके माध्यम से वे विद्यार्थी भी लाभान्वित हो सकेंगे, जो आर्थिक परिस्थितियों के कारण महंगी किताबें खरीदने में सक्षम नहीं हैं।

फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि समाज के लोग अपनी उपयोग में न आने वाली उपयोगी पुस्तकों को बुक बैंक में दान कर सकते हैं। इन पुस्तकों को जरूरतमंद विद्यार्थियों तक पहुंचाया जाएगा, जिससे एक पुस्तक का ज्ञान कई विद्यार्थियों तक पहुंच सके।

निर्विकल्प फाउंडेशन की शिक्षा के क्षेत्र में एक और सार्थक पहल

निर्विकल्प फाउंडेशन द्वारा शिक्षा, कॅरियर मार्गदर्शन एवं युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में लगातार विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। ज्ञानांचल बुक बैंक इसी दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है, जिसका मूल उद्देश्य पुस्तकों के माध्यम से विद्यार्थियों को अवसर उपलब्ध करवाना और शिक्षा को अधिक सुलभ बनाना है।

विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित

बुक बैंक के उद्घाटन अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बुक बैंक के उद्घाटन अवसर पर बीकानेर शहर के विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक वर्गों से जुड़े मौजीज लोग उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों ने ज्ञानांचल बुक बैंक की अवधारणा की सराहना करते हुए इसे समाज की सामूहिक भागीदारी से आगे बढ़ाने की बात कही।इनमें आरपीएस दीपचंद, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पच्चीसिया, जैन महासभा अध्यक्ष कन्हैयालाल बोथरा, सीए सोहनलाल बैद, बीकानेर बॉयज स्कूल के प्रिंसिपल फादर संदीप थॉमस, राजकीय डूंगर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र पुरोहित, उद्योगपति किशन मोदी, सुमति सुराणा, विंग्स के निदेशक सुरेंद्र धारणीया, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक डॉ. हरिशंकर आचार्य, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष जुगल व्यास, जीवन रक्षा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. विकास पारीक, दिल्ली से पधारे डॉ. ज्ञानमणि, अतुलित सक्सेना, शोभाग्य सक्सेना, आरटीओ करनाराम, ओम मखीजा, न्यूकेम के एमडी भारत भूषण गर्ग सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. विकास पारीक एवं डॉ. श्याम अग्रवाल, शिक्षा क्षेत्र से डॉ. नृसिंह बिन्नाणी, डॉ. बी.एम. खत्री, मोहित शर्मा, नवेन्दू खत्री, रजनी हर्ष, राजकुमारी व्यास, बबिता गुप्ता, नमस्ते भारत की आशमा नाज, बुल पॉवर के डॉ. शरद आचार्य, एंकर गोपाल जोशी, स्किल गुरु डॉ. अमित व्यास, आर्टिस्ट कमल जोशी, राम भादानी, काउंसलर लोचन पारीक, मनन श्रीमाली, कॉमर्स विशेषज्ञ डॉ. नितेश आसानी, कुलदीप शर्मा, चम्पा मौर्य, एमजीएसयू पुस्तकालयाध्यक्ष उमेश शर्मा, स्टेट लाइब्रेरी के विमल शर्मा एवं रश्मि शर्मा, मीडिया बर्ड के अक्षय आचार्य, राजा, विजय पुरोहित, डॉ. पल्लवी चौहान, आशा मैडम, चेतन भादानी, मनोज श्रीमाली, दिलीप दाधीच, मनोज आचार्य, पूनम स्वामी, ज्ञानेन्द्र श्रीमाली, केशव आचार्य, रवि प्रकाश माथुर, भागीरथ मुंड, मदन मोहन सक्सेना, शिल्पी, विकास वर्मा, पंकज दाधीच, डॉ. नीलिमा जैन, ज्योति स्वामी, अरुण व्यास, उद्योगपति सूर्यप्रकाश नोलखा एवं सावन पारीक सहित शहर के अनेक प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

टीम ने संभाली कार्यक्रम की जिम्मेदारी

कार्यक्रम के प्रारंभ में बुक बैंक कोर टीम के समन्वयक श्री शैलेश पित्ती ने अतिथियों एवं उपस्थितजनों का स्वागत किया। कोर टीम के सदस्य डॉ. मनोज गौड़ एवं श्री अनुज मित्तल ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

बुक बैंक टीम की संरक्षक डॉ. संध्या सक्सेना ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, गणमान्य नागरिकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमापूर्ण संचालन संजय पुरोहित ने किया।

Categories:
error: Content is protected !!