एग्रीकल्चर कॉलेज के दो छात्र गुट भिड़े:पुरानी रंजिश को लेकर छात्रों ने एक दूसरे पर हमला किया, घायल पीबीएम अस्पताल में भर्ती

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

एग्रीकल्चर कॉलेज के दो छात्र गुट भिड़े:पुरानी रंजिश को लेकर छात्रों ने एक दूसरे पर हमला किया, घायल पीबीएम अस्पताल में भर्ती

बीकानेर

बीकानेर के एग्रीकल्चर कॉलेज में सोमवार को स्टूडेंट्स के दो गुट आमने-सामने हो गए। दोनों गुटों के युवक घायल हुए, जिन्हें बाद में पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर बीछवाल पुलिस ही मौके पर पहुंच गई। वैसे पुलिस थाना और कॉलेज दोनों आमने-सामने हैं, ऐसे में हालात बिगड़ने से पहले पुलिस पहुंच गई।

सोमवार को बीकानेर में स्वामी केशवानंद राजस्थान एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी के एग्रीकल्चर कॉलेज के छात्रों के दो गुटों के बीच पुराने विवाद को लेकर मारपीट हुई। इस मारपीट में चाकूबाजी में दो छात्र घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया। जहां इनका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी के बाद बीछवाल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों के बयान लिए। बीछवाल एएसआई ओम प्रकाश ने बताया कि प्राइवेट बस स्टेण्ड के पास से आज चार छात्र पैदल कॉलेज जा रहे थे, तभी कॉलेज के कुछ अन्य छात्र मोटर साइकिल पर आए और उन पर हमला कर दिया। जिसमे दो छात्र हितेश जाट व अनुज के चोट आई है। हमलावरों ने हितेश की पीठ पर चाकू के वार भी किए हैं। साथी छात्र अनुज को भी चोटें आई हैं। हितेश ने बताया की किसी बात को लेकर सुशील चौधरी व देवेंद्र उससे रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया है, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Categories:
error: Content is protected !!