Veterinary University NCC Unit Celebrates World Youth Skills Day 2026 in Bikaner

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

By Defence Journalist Sahil

Veterinary University NCC Unit Celebrates World Youth Skills Day 2026 in Bikaner

Bikaner, July 15: The 1 Rajasthan R&V NCC Squadron of the College of Veterinary and Animal Science, Bikaner, celebrated World Youth Skills Day 2026 by organizing poster-making and essay-writing competitions on the theme “Skills for a Shared Future.”

The event aimed to encourage young cadets to enhance their skills, creativity, and awareness of emerging technologies. Dean of the Dairy College, Bikaner, Prof. Rahul Singh Pal, attended as the chief guest and emphasized the importance of adopting modern technologies for youth skill development. He encouraged NCC cadets to remain committed to continuous learning and innovation.

Commanding Officer of the 1 Rajasthan R&V NCC Squadron, Col. Samuel J. Premkumar, distributed NCC ‘C’ Certificates to the cadets and inspired them to uphold the core NCC values of Unity and Discipline while striving for a bright future.

During the programme, ANO Lt. (Dr.) Amit Kumar highlighted the positive use of social media and the growing importance of digital learning in today’s world.

In the poster-making competition, Daksha secured the first position, while Falguni Kumawat finished second. In the essay-writing competition, Varsha Rajpurohit won first place, followed by Harshita in second position. The winners were felicitated with certificates at the conclusion of the event.

विश्व युवा कौशल दिवस पर वेटरनरी विश्वविद्यालय की एनसीसी यूनिट ने आयोजित की पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता

बीकानेर, 15 जुलाई। विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के अवसर पर पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर की 1 राजस्थान आर एंड वी एनसीसी स्क्वाड्रन द्वारा “साझा भविष्य के लिए कौशल” विषय पर पोस्टर मेकिंग एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डेयरी महाविद्यालय, बीकानेर के अधिष्ठाता प्रो. राहुल सिंह पाल ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए युवा कौशल विकास के लिए आधुनिक तकनीकों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने युवाओं से निरंतर सीखने, नवाचार अपनाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर 1 राजस्थान आर एंड वी एनसीसी स्क्वाड्रन के कमान अधिकारी कर्नल सेमुअल जे. प्रेमकुमार ने एनसीसी के ‘सी’ प्रमाण-पत्र कैडेट्स को वितरित किए। उन्होंने एनसीसी के मूल मंत्र “एकता और अनुशासन” का पालन करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए कैडेट्स को प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए ए.एन.ओ. लेफ्टिनेंट (डॉ.) अमित कुमार ने सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग, डिजिटल लर्निंग तथा नई तकनीकों के माध्यम से कौशल विकास के महत्व पर प्रकाश डाला।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में दक्षा ने प्रथम तथा फाल्गुनी कुमावत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं निबंध लेखन प्रतियोगिता में वर्षा राजपुरोहित प्रथम एवं हर्षिता द्वितीय रहीं। कार्यक्रम के समापन पर सभी विजेताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Categories:
error: Content is protected !!