राजस्थान की महिला की भी हाथरस की घटना में मौत:दलदल में गिरीं भरतपुर की दो और महिलाएं घायल, पैसे इकट्ठे करके सत्संग में गई थीं

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राजस्थान की महिला की भी हाथरस की घटना में मौत:दलदल में गिरीं भरतपुर की दो और महिलाएं घायल, पैसे इकट्ठे करके सत्संग में गई थीं

भरतपुर

हाथरस में हुई घटना में डीग जिले के साबोरा गांव की एक महिला की मौत हो गई। - Dainik Bhaskar

हाथरस में हुई घटना में डीग जिले के साबोरा गांव की एक महिला की मौत हो गई।

हाथरस में हुई घटना में डीग जिले के कुम्हेर इलाके के रहने वाली एक महिला की मौत हो गई। वहीं इस घटना में भरतपुर की 2 महिलाएं घायल भी हुई हैं। इसके अलावा भरतपुर और डीग जिले के सत्संग में शामिल होने गए लोग देर रात तक अपने घर पहुंच चुके हैं।

उत्तर प्रदेश प्रशासन की तरफ से जारी की गई लिस्ट में 81वें नंबर पर मृतक महिला का नाम है। महिला राजेंद्री (50) साबोरा गांव की रहने वाली है। जिसकी भोले बाबा के सत्संग के बाद हुई भगदड़ में मौत हो गई थी। भरतपुर से करीब 800 लोग सत्संग में शामिल होने गए थे। जिसमें से मलाह गांव की रहने वाली महिला रानी और गोलपुरा गांव की रहने वाली प्रेमवती घायल हैं।

हाथरस में हुई घटना में घायल महिलाएं अपने घर पहुंच चुकी हैं।

हाथरस में हुई घटना में घायल महिलाएं अपने घर पहुंच चुकी हैं।

सबोरा गांव के रहने वाले सरपंच प्रतिनिधि गजेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को ऐंचेरा और साबोरा गांव की करीब 15 महिलाओं ने आपस में पैसे इकट्ठे कर एक गाड़ी की थी। उस गाड़ी से सभी महिलाएं नदबई गई थीं। नदबई से सोमवार शाम एक बस गई थी।

बस से ऐंचेरा और साबोरा गांव की महिलाएं हाथरस गई थीं। ऐंचेरा और साबोरा गांव की सभी महिलाएं सुरक्षित हैं। गजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक महिला का पति प्रसादी मजदूरी करता है। उसके 2 लड़के हैं, जिसमें से एक लड़का मजदूरी करता है और दूसरा लड़का पढ़ाई करता है।

पांडाल के पास दलदल में गिर गई थीं महिलाएं और बच्चे
हादसे के दौरान पांडाल में मौजूद सुल्तान सिंह ने बताया कि, मैं हादसे के दौरान में सत्संग स्थल पर मौजूद था। भोले बाबा निकल गए थे। उसके बाद कुछ महिलाओं में सड़क को छूने की होड़ मच गई। वहीं पास में कीचड़ हो रही थी। उसमें महिलाएं गिर गईं। पांडाल के पास दलदल था, उसमें महिलाएं और बच्चे गिर गए। सत्संग में करीब 1 लाख लोग मौजूद थे। सत्संग की सूचना के लिए सत्संगी एक दूसरे को बताते हैं। हम 9 लोग गाड़ी करके लेकर गए थे।

हाथरस में भगदड़ में 122 लोगों की मौत
बता दें कि यूपी के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 122 लोगों की मौत हो गई। 150 से अधिक घायल हैं। कई लोगों की हालत गंभीर है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसा हाथरस जिले से 47 किमी दूर फुलरई गांव में हुआ है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!