वॉट्सऐप स्टेटस पर लिखा- किसी पर गलत इल्जाम मत लगाना:घर से 3 KM दूर फंदे पर लटका मिला 7 बहनों का इकलौता भाई

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

वॉट्सऐप स्टेटस पर लिखा- किसी पर गलत इल्जाम मत लगाना:घर से 3 KM दूर फंदे पर लटका मिला 7 बहनों का इकलौता भाई

बाड़मेर

20 साल के रामाराम ने बुधवार सुबह 11.27 बजे अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर लिखा- किसी पर गलत इल्जाम मत लगाना। स्टेटस देख परिवार और दोस्त समझ नहीं पाए। रामाराम को फोन लगाया तो मोबाइल बंद था। काफी तलाश के बाद घर से 3 किलोमीटर दूर एक पेड़ से उसका शव लटका मिला। रामाराम 7 बहनों का इकलौता भाई था।

मामला बाड़मेर जिले के सदर थाना इलाके के गालाबेरी गांव का है। बुधवार शाम गालाबेरी गांव से कुछ दूर पेड़ पर फंदे से लटका शव मिला, जिसकी शिनाख्त रामाराम पुत्र देराजराम के रूप में हुई। देराजराम की 8 संतानों में 7 लड़कियां हैं।

वॉट्सऐप पर लगाया गया स्टेटस।

वॉट्सऐप पर लगाया गया स्टेटस।

रोजाना की तरह घर से टिफिन लेकर निकला था

जनप्रतनिधि दुर्गेश हुड्डा ने बताया- रामाराम के पिता देराजराम किसान हैं। रामाराम दिहाड़ी मजदूरी करता था। बुधवार सुबह 8 बजे वह रोजाना की तरह घर से टिफिन लेकर मजदूरी के लिए निकला था। इसके कुछ घंटे बाद उसका वॉट्सऐप स्टेटस देख परिवार के लोगों ने फोन लगाया था लेकिन नहीं लगा। रामाराम से बड़ी 5 बहनें हैं और 2 छोटी। चार बहनों की शादी हो चुकी है।

परिवार के लोगों ने बताया कि रामाराम ने सुसाइड क्यों किया इसका अभी तक पता नहीं लग पाया है। स्टेटस देख शक हुआ। पहले फोन किया फिर रामाराम को काफी तलाशा। लोगों से पूछताछ भी की लेकिन वह नहीं मिला। ग्रामीणों की मदद से युवक के आने-जाने वाली ठिकानों पर भी तलाश की। सुराग नहीं मिला तो बाड़मेर सदर थाना पुलिस को सूचना दी।

परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लोकेशन ट्रेस की तो घर से 3 किलोमीटर दूर मिली

पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस की तो रामाराम की लोकेशन घर से 3 किलोमीटर दूर आ रही थी। वहां पहुंचे तो वह पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है।

रामाराम ने वॉट्सऐप स्टेटस पर लिखा था कि किसी पर गलत इल्जाम मत लगाना। पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है? रामाराम पर क्या कोई गलत इल्जाम लगा था। क्या उसे कोई परेशान कर रहा था? पुलिस इन सवालों के जवाब तलाश रही है। फिलहाल सुसाइड के कारणों का पता नहीं लग पाया है

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!