झुंझुनूं में लाठियों से पीट-पीटकर युवक की हत्या, VIDEO:कारोबार चौपट करने के शक में किया टॉर्चर, वीडियो भी बनाया

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

झुंझुनूं में लाठियों से पीट-पीटकर युवक की हत्या, VIDEO:कारोबार चौपट करने के शक में किया टॉर्चर, वीडियो भी बनाया

झुंझुनूं

बलोदा गांव की हवेली में रामेश्वर से मारपीट करते आरोपी। वीडियो 14 मई का है। - Dainik Bhaskar

बलोदा गांव की हवेली में रामेश्वर से मारपीट करते आरोपी। वीडियो 14 मई का है।

गोशाला में काम करने वाले एक कर्मचारी को शराब माफियाओं ने लाठी से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को वारदात के 2 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया। एक नाबालिग को डिटेन भी किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक के साथ मारपीट करते हुए इन आरोपियों ने वीडियो बनाए थे। घटना के दो वीडियो मंगलवार को सामने आए।

दो लोगों ने पकड़ा, एक लाठियां बरसाता रहा…

रामेश्वर को गांव की ही एक हवेली में ले जाकर लाठियों से पिटाई की गई थी।

रामेश्वर को गांव की ही एक हवेली में ले जाकर लाठियों से पिटाई की गई थी।

गोशाला कर्मचारी का मर्डर क्यों किया?
सूरजगढ़ थाना इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया- झुंझुनूं के सूरजगढ़ थाना इलाके के गांव बलोदा में शराब ठेका कर्मचारियों और अवैध शराब बनाने वालों के बीच रंजिश है। शराब ठेका चलाने वालों की आय पर अवैध शराब के कारण असर पड़ता है। शराब के ठेके से जुड़े हुए लोगों को शक था कि गोशाला में काम करने वाला रामेश्वर वाल्मीकि(27) पुत्र हनुमान का संपर्क अवैध शराब बनाने वालों से है और वे रामेश्वर के जरिए उनका कारोबार खत्म करना चाहते हैं। इसी रंजिश में आरोपियों ने रामेश्वर के घर से उसका किडनैप किया।

सभी आरोपियों को वारदात के दो दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया था।

सभी आरोपियों को वारदात के दो दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया था।

सवामणी में जाने के लिए निकला था
सूरजगढ़ थाना इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया- मंगलवार सुबह गोशाला से लौटकर रामेश्वर एक सवामणी के कार्यक्रम में जाने के लिए सुबह 11 बजे घर से निकला था। निकलते ही बदमाश कैंपर कार में उसे किडनैप कर एक हवेली में ले गए।

वहां उसे बांधकर 6 घंटे तक उसके पैरों और शरीर पर जगह-जगह डंडे बरसाए। जमकर मारपीट की। वीडियो बनाया। दो आरोपियों ने उसके हाथ और पैर पकड़े और और तीसरे ने जमकर लाठियां बरसाईं। उसे कभी लिटाकर तो कभी लटकाकर पीटा गया। बुरी तरह पिटाई के बाद रामेश्वर अचेत हो गया। टॉर्चर को वह सह नहीं पाया और उसने दम तोड़ दिया। शाम 7 बजे आरोपी उसकी डेडबॉडी उसके घर के पास फेंककर फरार हो गए।

सूचना पर डीएसपी विकास धिंधवाल व थानाधिकारी सुखदेव सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया।

यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी रामेश्वर को हरियाणा के सतनाली में निजी अस्पताल भी लेकर गए थे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वे शाम 7 बजे उसके उसके घर के बाहर फेंककर फरार हो गए।

रामेश्वर वाल्मीक बलोदा गांव की गोशाला में कर्मचारी था।

रामेश्वर वाल्मीक बलोदा गांव की गोशाला में कर्मचारी था।

सभी आरोपी 48 घंटे में हुए गिरफ्तार
रामेश्वर के बड़े भाई कालूराम ने 6 आरोपियों के खिलाफ सूरजगढ़ थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें चिंटू पुत्र महावीर, पर्वत पुत्र पवन, सुखा, प्रवीण उरीका, चिंटू सहित एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दी गई।

एसपी राजर्षि वर्मा ने बताया- पुलिस ने 16 मई गुरुवार को आरोपियों दीपेंद्र उर्फ चिंटू, प्रवीण कुमार उर्फ पीके, सुभाष उर्फ चिंटू, सतीश उर्फ सुख निवासी बलोदा, प्रवीण उर्फ बाबा निवासी उरीका थाना सूरजगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया। चार आरोपियों के खिलाफ पहले से मारपीट, आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। दीपेंद्र उर्फ चिंटू सूरजगढ़ थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

आरोपी रामेश्वर को बलोदा गांव की ही एक हवेली में ले गए थे। दावा है कि यहां उन्होंने शराब गोदाम बना रखा है। वीडियो में तीन आरोपी नजर आ रहे हैं।

आरोपी रामेश्वर को बलोदा गांव की ही एक हवेली में ले गए थे। दावा है कि यहां उन्होंने शराब गोदाम बना रखा है। वीडियो में तीन आरोपी नजर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार आरोपियों ने रामेश्वर के अलावा जेठू नायक नाम के युवक का भी अपहरण किया था। जेठू के मुताबिक आरोपी उन्हें गांव में ही एक हवेली में बनाए शराब के गोदाम में ले गए थे। वहां दोनों के साथ मारपीट की थी।

रामेश्वर का बड़ा भाई कालूराम परिवार के साथ नीमकाथाना में रहकर मजदूरी करता है। दूसरा भाई सुल्तान राजगढ़ में रहता है। बलोदा स्थित घर में रामेश्वर के साथ उसकी मां रहती थी। पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। बेटे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी आदतन अपराधी हैं और इनके खिलाफ कई केस दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी आदतन अपराधी हैं और इनके खिलाफ कई केस दर्ज हैं।

Categories:
error: Content is protected !!