आंध्र प्रदेश में आयोजित प्रतियोगिता में बीकानेर के केशव बिस्सा ने गोल्ड मेडल के साथ हासिल किया स्ट्रॉन्ग मेन खिताब

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
[metaslider id=”119252″]

बीकानेर। संभाग मुख्यालय के होनहार खिलाड़ी केशव बिस्सा पुत्र घनश्याम बिस्सा ने आंध्र प्रदेश के गुंटूर में आयोजित साउथ वेस्ट इंटर यूनिवर्सिटी कॉलेज वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल के साथ स्ट्रॉन्ग मेन खिताब हासिल किया है।
केशव बिस्सा के कोच भुवनेश व्यास ने यह जानकारी देते हुए बताया कि केशव ने यह उपलब्धि 109 प्लस किलो भारवर्ग में हासिल की है। जानकारी में रहे कि केशव
नेहरू शारदा पीठ कॉलेज में
प्रथम वर्ष का छात्र है। केशव की इस उपलब्धि पर बिस्सा परिवार को लोग बधाइयां दे रहे हैं।

Categories:
error: Content is protected !!