करणी सेना के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष को गोली मारी:4 महीने पहले पद से आरोपी को हटाया था, समर्थकों ने हमलावर को पकड़कर पीटा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

करणी सेना के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष को गोली मारी:4 महीने पहले पद से आरोपी को हटाया था, समर्थकों ने हमलावर को पकड़कर पीटा

उदयपुर

गोली मारने वाले दिग्विजय सिंह को लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया। भीड़ ने उसके साथ मारपीट की। - Dainik Bhaskar

गोली मारने वाले दिग्विजय सिंह को लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया। भीड़ ने उसके साथ मारपीट की।

उदयपुर में श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष भंवर सिंह सलाडिया को गोली मारी दी। उन्हें कमर में गोली लगी। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। भीड़ ने गोली मारने वाले आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। घटना रविवार (13 अगस्त) को भूपाल नोबल्स (बीएन) यूनिवर्सिटी में दोपहर 1 बजे की है।

यूनिवर्सिटी में संगठन के कार्यक्रम के बाद श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष नाश्ता करने जा रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति दिग्विजय सिंह उनके पास आया। वह बात करने के बहाने साइड में ले गया और भंवर सिंह को गोली मार दी। गोली की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़कर पहले पीटा और फिर ​​​​पुलिस के हवाले कर दिया।

श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष भंवर सिंह सलाडिया जिनको कार्यक्रम के दौरान उदयपुर में गोली मारी गई।

श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष भंवर सिंह सलाडिया जिनको कार्यक्रम के दौरान उदयपुर में गोली मारी गई।

कार्यक्रम में मौजूद था आरोपी, खत्म होने का इंतजार कर रहा था
जानकारी के अनुसार, यूनिवर्सिटी में विभिन्न मांगों को लेकर हुए कार्यक्रम में आरोपी दिग्विजय सिंह भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि दिग्विजय राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का पूर्व जिला अध्यक्ष रहा है। दिग्विजय सिंह और भंवर सिंह के बीच आपसी मतभेद भी बताए जा रहे हैं।

पुलिस की मौजूदगी में लोग गोली मारने वाले दिग्विजय सिंह को पीटते रहे।

पुलिस की मौजूदगी में लोग गोली मारने वाले दिग्विजय सिंह को पीटते रहे।

आरोपी रह चुका श्री राजपूत करणी सेना में उदयपुर जिलाध्यक्ष
आरोपी दिग्विजय सिंह राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना में उदयपुर जिलाध्यक्ष रह चुका है। इसके बाद पिछले 3 साल से वह श्री राजपूत करणी सेना में जिलाध्यक्ष था। जिसके प्रदेशाध्यक्ष भंवर सिंह सलाडिया है। आरोपी को करीब 4 महीने पहले ही श्री राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष पद से हटाया गया था।

बताया जा रहा है कि इसके बाद से ही वह नाराज चल रहा था। उसने प्रदेश पदाधिकारियों के सामने कभी खुलकर नाराजगी व्यक्त नहीं की, लेकिन आज यूनिवर्सिटी में मौका पाकर प्रदेशाध्यक्ष पर फायरिंग कर दी। वर्तमान में आरोपी आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़ा हुआ था।

SP बोले मामले की जांच कर रहे हैं
उदयपुर SP भुवन भूषण यादव ने बताया कि आरोपी श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय कार्यसमिति अध्यक्ष विश्वबंधु राठौड़ ने आरोपी दिग्विजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपी दिग्विजय श्री राजपूत करणी सेना उदयपुर जिला अध्यक्ष के पद पर रहते हुए कई असामाजिक गतिविधियों में लिप्त था। इसी वजह से उसे पद से हटाया गया था। आरोपी ने भंवर सिंह सलाडिया को उदयपुर आने पर देख लेने की धमकी भी दी थी।

उन्होंने बताया कि दिग्विजय सिंह (30) उर्फ भमसा पिता सुरेंद्र सिंह निवासी खेरोदा को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मारपीट और अवैध शराब तस्करी के विभिन्न थानों में 7 मामले दर्ज है। इनके बीच पद से हटाने का विवाद है या फिर कोई और रहा है। उसको लेकर मामले की जांच कर रहे हैं।

घायल प्रदेशाध्यक्ष का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है, हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल आरोपी के साथ और कौन था, उस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। SP ने बताया कि फायरिंग के बाद वहां मौजूद लोगों ने आरोपी दिग्विजय को बुरी तरह पीटा, जिससे उसके सिर में चोट आई।

करणी सेना के राष्ट्रीय कार्यसमिति अध्यक्ष बोले- हमें कानून पर विश्वास
श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय कार्यसमिति अध्यक्ष विश्व बंधू राठौड़ का कहना है कि घटना के पीछे दिग्विजय सिंह को पद से हटाने के अलावा भी अन्य कारण हो सकते हैं। इस बारे में पुलिस जांच कर रही है। हमें कानून पर विश्वास है। मैं प्रशासन से यही कहना चाहता हूं कि इस मामले में निष्पक्ष और बिना दबाव के जांच की जाए। मैं नहीं चाहता कि पुलिस की थोड़ी सी भी चूक देश के अंदर एक आग पैदा कर दें।

Categories:
error: Content is protected !!