बीकानेर में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह शहर के डा.करणी सिंह स्टेडियम में पूर्ण गरिमामय एवं पारम्परिक तरीके से मनाया गया | हल्की सर्द हवा और गुनगुनी धूप के बीच 73वें गणतंत्रा दिवस के मुख्य समारोह का शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। परेड में आरएसी की तीसरी व दसवीं बटालियन तथा राजस्थान पुलिस की महिला एवं पुरूष की प्लाटून ने भागीदारी निभाई। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर अरविंद विश्नोई द्वारा किया गय्या । माननीय राज्यपाल के संदेश का पठन अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक ने किया । इसके बाद मुख्य अतिथि का उद्बोधन हुआ । इस मौके पर शारीरिक शिक्षकों एवं युवा योग साधकों द्वारा योग तथा सूरज राणा द्वारा मोटर साइकिल करतब का प्रदर्शन किया गया। महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सामूहिक गीत तथा स्काउट गाइड के रोवर रेंजर द्वारा राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी गई ।मुख्य समारोह के दौरान कोविड प्रोटोकॉल की शतप्रतिशत पालना की गई । प्रवेश द्वार पर मास्क, हैण्ड सैनिटाइजर और थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था रही । कुर्सियों के बीच आवश्यक दूरी रखी गई । कोविड गाइडलाइन के मद्देनजर गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होने वाली 44 प्रतिभाओं को प्रशंसा पत्र मुख्य समारोह के ठीक बाद 10,30 पर रवीन्द्र रंगमंच में होने वाले कार्यक्रम के दौरान दिए जाएंगे । नगर विकास न्यास , नगर निगम सहित जिले के तहसील मुख्यालयों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया |
Latest Posts
- बीकानेर में आधुनिक क्रिकेट सुविधाओं का विस्तार, करमीसर रोड पर ‘सिटी टर्फ ग्राउंड’ का भव्य उद्घाटन

- टेट की अनिवार्यता समाप्त की जाए एवं ग्रीष्मावकाश अवधि को 30 जून तक यथावत करे

- जोड़बीड़ ग्रामीण क्षेत्र पहुँचे एनआरसीसी वैज्ञानिक, दिया मृदा स्वास्थ्य व संतुलित उर्वरक उपयोग का संदेश

- व्यापार मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की महत्वपूर्ण वार्ता

- हिमालय परिवार व पायोनियर्स ने दी श्रद्धांजलि

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS



