गौरव दिवस पर नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन कार्यशाला ब्रांच बीकानेर द्वारा कार्यशाला गेट पर धरना प्रदर्शन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। गौरव दिवस के अवसर पर नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन कार्यशाला ब्रांच बीकानेर द्वारा कार्यशाला गेट पर धरना दिया गया। जिसमे गौरव दिवस 1965 में बाड़मेर जिले के गडरा रोड के रेल कर्मचारी साथियों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी एव दो मिनट मौन रखा गया । धरने में भारत सरकार से रेल कर्मियों के कार्य समर्पण एवं राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निष्ठा को याद करते हुए मांग कि गई रेल के निजी करण की जिद छोड़ें सरकार और पुरानी पेंशन योजना लागू करें यह प्रदर्शन नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष मुस्ताक अली, सचिव दिनेश सिंह,जोनल उपाध्यक्ष विजय श्रीमाली जी के नेतृत्व में किया गया और इसमें बड़ी संख्या में वर्कशॉप और भंडार के कर्मचारियों ने भाग लिया नारेबाजी की।

Categories:
error: Content is protected !!