जासूस भारतीय युद्धाभ्यास की इंटरनेशनल कॉल पर देता था जानकारी:राजस्थान और मिलिट्री इंटेलिजेंस बैंक खातों को खंगाल रही, सोशल मीडिया पर था एक्टिव

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जासूस भारतीय युद्धाभ्यास की इंटरनेशनल कॉल पर देता था जानकारी:राजस्थान और मिलिट्री इंटेलिजेंस बैंक खातों को खंगाल रही, सोशल मीडिया पर था एक्टिव

बीकानेर

राजस्थान इंटेलिजेंस और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने हनीट्रैप में फंसे एक जासूस को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। अब उसके बैंक खातों की पड़ताल की जा रही है। साथ ही सोशल अकाउंट भी खंगाले जा रहे है।

जासूसी के आरोप में पकड़े गए विक्रम सिंह विक्रम सिंह को दो दिन पहले बीकानेर की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज से राजस्थान पुलिस की इंटेलिजेंस टीम ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे जयपुर लाया गया था। शक है कि महिला से रुपए लेकर सूचना दे रहा था।

आखिर किसने लगाया फायरिंग रेंज में?
जासूस विक्रम को जिस कैंटीन पर काम करते पकड़ा गया था। वह पूर्व सैनिक को आवंटित करने का नियम है। इसके विपरीत ये कैंटीन आगे किराए पर दे दी गई। अब सवाल उठता है कि-
किसी बाहरी व्यक्ति की फायरिंग रेंज में एंट्री कैसे होती थी?
नियमित रूप से अंदर आने के लिए उसे कार्ड किसने दिया? इसकी भी जांच हो रही है। जिस पूर्व सैनिक को ये कैंटीन दी गई है, उससे भी पूछताछ हो सकती है।

युद्धाभ्यास के बारे में रिपोर्ट

भारतीय सेना हर साल अलग-अलग देशों के साथ महाजन में युद्धाभ्यास करती है। जब भी कोई युद्धाभ्यास शुरू होता, तब इंटरनेशनल कॉल पर जानकारी दी जा रही थी। विक्रम ने अब तक क्या-क्या जानकारी दी है, इसकी भी छानबीन हो रही है। उसका मोबाइल इंटेलिजेंस टीम ने जब्त कर लिया है, जिससे अब सारी जानकारी निकाली जा रही है।

पाकिस्तानी महिला ने खुद का अनिता बताया था नाम

विक्रम सिंह श्रीडूंगरगढ़ के लाखासर के उपर का बास गांव का रहने वाला है। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव है। ऐसे में पाकिस्तानी हैंडलर ने उसे निशाने पर लिया। पाकिस्तानी महिला स्वयं को अनिता बताकर उससे बात कर रही थी। महिला पाकिस्तान में बैठकर विक्रम से भारतीय मोबाइल नंबर से बात कर रही थी।

पहले भी पकड़े गए हैं

इससे पहले साल 2023 में बीकानेर से ही पाकिस्तानी एजेंट नरेंद्र कुमार को दबोचा गया था। उसने भी कई महत्वपूर्ण जानकारी पाकिस्तानी महिलाओं को दी थी। सोशल मीडिया पर वो भी हनी ट्र्रेप का शिकार हुआ था।

Categories:
error: Content is protected !!