जिला व ब्लॉक स्तर पर होगा जनआधार से संबंधित समस्याओं का समाधान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 2 मई। आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय के शासन सचिव श्री नवीन जैन ने गुरुवार को जयपुर में जनआधार योजना की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनआधार के संबंध में आमजन को आ रही समस्याओं का निस्तारण प्रभावी रूप से किया जाए और सभी जिला एवं ब्लॉक स्तर पर शीघ्र हैल्प डेस्क स्थापित की जाए।
आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक श्री सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि शासन सचिव के निर्देशानुसार जिले में जनआधार संबंधी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तर पर हैल्प डेस्क शुरू की है। आमजन विभागीय कार्यालय में प्रात 9:30 से सांय 6 बजे तक संपर्क कर अपनी समस्याओं के समाधान करवा सकते हैं। साथ ही प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर भी हैल्पडेस्क की स्थापना की गई है। अधिक जानकारी के लिए जनआधार की वेबसाइट https://janaadhaar.rajasthan.gov.in/ से भी सूचनाओं जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

[metaslider id=”68846″]
Categories:
error: Content is protected !!