जिलेभर में 108 और 104 एंबुलेंस सेवा हड़ताल पर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर ।जिले भर में 108 और 104 एंबुलेंस चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार रात 12 बजे से सामूहिक कार्य बहिष्कार पर है।इससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बीकानेर एम्बुलेंस संघ जिलाध्यक्ष सहिराम गोदारा बताया कि एंबुलेंस कर्मचारियों द्वारा दिए गए अल्टीमेटम पर सरकार द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई।पिछले लंबे समय से एम्बुलेंस चालक अपनी मांगों को लेकर लगातार सरकार साथ वार्ता कर रहे हैं, लेकिन सरकार केवल आश्वासन दे रही थी।इसी से आक्रोशित यूनियन प्रदेशाध्यक्ष आदेशानुसार शुक्रवार रात 12 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी।गोदारा बताया कि यह हड़ताल एम्बुलेंस सदस्यों की मांगे माने जाने तक लगातार जारी रहेगी।इस हड़ताल दौरान जिलेभर की दोनों 80 एम्बुलेंस सेवा सहित 140 का स्टाफ हड़ताल है।

Categories:
error: Content is protected !!