पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 61 वीं पुण्यतिथि 27 मई को..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

देहात कांग्रेस जवाहर पार्क स्थित प्रतिमा स्थल पर करेगी पुष्पांजलि

बीकानेर,26मई 2025 देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू जी की 61 वी पुण्यतिथि पर बीकानेर जिला कांग्रेस कमेटी देहात द्वारा 27 मई 2025 को सुबह 10 बजे जवाहर पार्क स्थित प्रतिमा स्थल,डूडी पेट्रोल पंप के पास, गजनेर रोड, बीकानेर पर पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया है।
जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलादसिंह ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिशनाराम सियाग की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बीकानेर देहात के अंतर्गत आने वाले प्रभार क्षेत्र से प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, पीसीसी सदस्य, लोकसभा प्रत्याशी, विधायक/ विधायक प्रत्याशी,जिला प्रमुख,प्रधान, जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यगण,सहकारी ईसंस्थाओं के चेयरमैन, जिला कांग्रेस,ब्लॉक काँग्रेस,मण्डल कांग्रेस के पदाधिकारी,नगर पालिका ईव परिषद पार्षद/पार्षद प्रत्याशी, महिला कांग्रेस,सेवादल, युथ कांग्रेस,एनएसयूआई,इंटक,विभागों,प्रकोष्ठों के सभी अध्यक्षगण मय कार्यकारिणी और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े सभी सम्मानित कांग्रेसजन सहभागिता निभाएंगे।

Categories:
error: Content is protected !!