DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS

प्रयागराज में आयोजित होगा भारतीय सेना की उत्तरी कमान का अलंकरण समारोह

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

प्रयागराज में आयोजित होगा भारतीय सेना की उत्तरी कमान का अलंकरण समारोह

भारतीय सेना की उत्तरी कमान 21 मार्च 2024 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज सैन्य स्टेशन में आयोजित एक भव्य अलंकरण समारोह में अपने वीर और प्रतिष्ठित सैनिकों और यूनिटों को सम्मानित करेगी। पुरस्कार विजेताओं को उनकी असाधारण बहादुरी, कर्तव्य के प्रति सराहनीय समर्पण और प्रशंसा के लिए सम्मानित किया जाएगा। उत्तरी कमान में सेवारत सैनिकों की राष्ट्र के प्रति विशिष्ट सेवा, बहादुरी और बलिदान, अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए उनके त्याग और अटूट प्रतिबद्धता को उजागर करता है।

उत्तरी कमान भारतीय सेना की सबसे सक्रिय कमान है और राष्ट्र सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर चुनौतीयों, आतंकवाद के संकट और जम्मू-कश्मीर में भयानक छद्म युद्ध का मुकाबला करने के प्रयासों में सबसे आगे है। कमांड के सैनिक “हमेशा युद्ध में” जो उत्तरी कमांड के सिद्दान्त को सटीक रूप से दर्शाता है।

उत्तरी कमान, एक महत्वपूर्ण सैन्य संगठन है जिसे भारत की उत्तरी सीमाओं की सुरक्षा का काम सौंपा गया है। इसका इतिहास ऑपरेशन मेघदूत, कारगिल युद्ध, आतंकवाद विरोधी अभियान, सीमा पार सर्जिकल स्ट्राइक तथा मानवीय सहायता और आपदा राहत संचालन एवं शांति मिशन जैसी कई उपलब्धियों से चिह्नित है। इसकी उपलब्धियाँ भारत के राष्ट्रीय हितों की रक्षा, इसकी सीमाओं की रक्षा और इसकी संप्रभुता को बनाए रखने में उत्तरी कमान की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाती हैं। उत्तरी कमान में सेवारत सैनिकों का समर्पण, वीरता और व्यावसायिकता, राष्ट्र की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

सभी आमंत्रित लोगों को इस अलंकरण समारोह के दौरान भारतीय सेना की वीरता के बारे में पता चलेगा। भारतीय सेना की वीरता की कोई सीमा नहीं है, उनके बलिदान का वर्णन करना कठिन है, लेकिन गहराई से महसूस किया जा सकता है। उत्तरी कमान के ये सैनिक गुमनाम नायक हैं, जिनकी वीरता घाटियों से होकर पूरे देश में गूंजती है और प्रयागराज स्टेशन को अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपरा के कारण यह जिम्मेदारी दी गई है।

लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिन्द्र कुमार, पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम**, वीएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, उत्तरी कमान, भारतीय सेना के अधिकारियों और सैनिकों को उनके कर्तव्य से परे बहादुरी के लिए वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कारों से सम्मानित करेंगे। यूनिटों को राष्ट्र की विशिष्ट सेवा, बहादुरी एवं उनकी असाधारण कार्य और अद्वितीय उपलब्धियों के लिए जीओसी-इन-सी यूनिट प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

समारोह में बड़ी संख्या में सैन्यकर्मी, प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति और पुरस्कार विजेताओं के गौरवान्वित परिवार भी शामिल होंगे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!