बीकानेर::सहकर्मी कानिस्टेबल की प्रेरणा से महेन्द्र गोदारा के जन्मदिन पर लगा रक्तदान शिविर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। बीकानेर नयाशहर थाना के कानिस्टेबल महेंद्र गोदारा के जन्मदिन पर लगे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कुल 21 यूनिट रक्त संग्रह पीबीएम ब्लड बैंक मे जमा कराया गया। जिसमें तोलाराम सियाग, ओम प्रकाश सियाग, प्रकाश कूकणा, लक्ष्मण चौधरी, विनोद डारा, सुनील चौधरी, रामचंद्र बिश्नोई व मुखराम जाखड़ ने भाग लिया। अपने शुभ दिन पर रक्तदान के आयोजन की प्रेरणा महेन्द्र गोदारा को अपने सहकर्मी कानि. मुखराम जाखड़ से मिली, जो हर वर्ष अपने जन्मदिन को रक्तदान जैसे महान आयोजन से खास बनाते है।
रक्तदान शिविर के आयोजन पर रक्तवीर कानि. महेन्द्र गोदारा को राजकीय ब्लड बैंक पीबीएम के नव नियुक्त विभागाध्यक्ष डॉ नौरंग लाल महावर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व विभागाध्यक्ष राजकीय ब्लड बैंक पीबीएम डॉ देवराज आर्य, वरिष्ठ प्रदर्शक डॉ कुलदीप मेहरा, ब्लड बैंक इंचार्ज सुरेन्द्र प्रजापत और मुखराम जाखड़, तोलाराम सियाग, रामचंद्र बिश्नोई, विनोद डारा आदि उपस्थित रहें।

Categories:
error: Content is protected !!