NATIONAL NEWS

बीकानेर पुलिस और मरू शक्ति के सहयोग से आईजी पुलिस ओमप्रकाश पासवान की उपस्थिति में डॉटर डे पर बेटियों का सम्मान समारोह आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
पुलिस & मरूशक्ति के सहयोग आईजी #बीकानेर की उपस्थिति में डॉटर डे पर बेटियों का सम्मान समारोह आयोजित

बीकानेर पुलिस और मरू शक्ति के सहयोग से आईजी पुलिस ओमप्रकाश पासवान की उपस्थिति में डॉटर डे पर बेटियों का सम्मान समारोह आयोजित


बीकानेर।बीकानेर पुलिस और मरू शक्ति के सहयोग से आईजी पुलिस ओमप्रकाश पासवान की उपस्थिति में नेशनल डॉटर्स डे पर बीकानेर की 87 बेटियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में बीकानेर का नाम रोशन करने वाली बीकानेर की बेटियों का सम्मान ओम प्रकाश पासवान के सानिध्य में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आईजी पुलिस एवं उनकी पत्नी तृषा तृप्ति ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर बीकानेर के सीएमएचओ डॉ अबरार पंवार भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मरू शक्ति की ओर से डॉ विमला डुकवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए नेशनल डॉटर्स डे पर बीकानेर की बेटियों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम की उपादेयता को चिन्हित किया। उन्होंने मरू शक्ति द्वारा किए जा रहे नवाचारों की भी जानकारी दी।
समारोह में कार्यक्रम में सहयोगी लोट्स डेयरी के अविनाश मोदी, पी.एस. ईनवेसमेंट के पीयूष शृंगारी व प्रियंका शृंगारी, बाबा रामदेव ब्रांड की पूजा नौलखा व डॉ. नीलम जैन, रोटरी क्लब आद्या की भारती गहलोत, देविका गहलोत, दीपिका चौधरी,भावना राजवानी, होटल राजमहल के डॉ. नरेश गोयल, भीखाराम चांदमल से ज्ञान गोस्वामी आदि को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व सम्मानित होने वाली बेटियों का पुलिस बैंड एवं गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संयोजन गोपाल जोशी और चंद्रशेखर श्रीमाली ने किया।
कार्यक्रम के अंत में आभार डॉ चंद्रशेखर श्रीमाली ने व्यक्त किया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!