NATIONAL NEWS

बीकानेर ब्लड सेवा समिति की और सेअक्षय तृतीया के दिन सिद्धार्थ जोशी ने किया प्लाज्मा दान तथा कार्तिक ने किया रक्तदान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। बीकानेर ब्लड सेवा समिति की और सेअक्षय तृतीया के दिन सिद्धार्थ जोशी ने प्लाज्मा दान तथा कार्तिक ने रक्तदान किया। बीकानेर ब्लड सेवा समिति के रवि व्यास पारीक ने बताया कि दोपहर शहर के एक युवा को प्लाज्मा की अति आवश्यकता होने पर समिति के चंचल शर्मा ने रक्तदाता सिद्धार्थ जोशी को साथ लिया और उनका एंटीबॉडी चेकअप करवाने रक्तकोष पीबीएम पहुँच गए। इसमें रक्तदाता सिद्धार्थ जोशी का प्लाज्मा टेस्ट पॉजिटिव आने पर दो जीवन बचाने का पावन मौका मिला। उन्होंने प्लाज्मा योद्धाओं और रक्तदाताओं को प्रशंसा करते हुए बताया कि इस केस के साथ समिति द्वारा कुल 26 प्लाज्मा दान से 52 जीवन बचाने का कार्य पीबीएम ब्लड बैंक द्वारा किया गया। उन्होंने अपील की कि प्लाज्मा दान ज्यादा से ज्यादा करके आप मरीजों को सकारात्मक ऊर्जा और उनको काफी हद तक राहत दे सकते है। प्लाज्मा दान के दौरान पीबीएम ब्लड बैंक के डॉ मनोज सैनी, डॉ विकास सर और समिति के सचिव विक्रम इछपुल्याणी (अरोडा), कार्यकारिणी सदस्य चंचल शर्मा और मुकुल डागा उपस्थित रहे।
इसके साथ ही बीकानेर के कार्तिक पारीक ने एक अनजान पीड़ित के लिए जीवन ज्योति ब्लड बैंक कोठारी हॉस्पिटल बीकानेर में अपना रक्तदान देकर इस महादान का पुण्य कमाया और समिति से अपना पहला रक्तदान दिया, इस दौरान कमल सक्सेना और रक्तमित्र राम पारीक ने उनको प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!